वैश्विक संकट को लेकर पीएम मोदी की बड़ी अपील, पेट्रोल-डीजल बचाने और लोकल उत्पाद अपनाने पर दिया जोर

वैश्विक संकट को लेकर पीएम मोदी की बड़ी अपील, पेट्रोल-डीजल बचाने और लोकल उत्पाद अपनाने पर दिया जोर

PM Modis Major Appeal Regarding the Global Crisis

PM Modi's Major Appeal Regarding the Global Crisis

 नई दिल्ली। PM Modi's Major Appeal Regarding the Global Crisis, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन के मौके पर देश से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार वैश्विक संकट का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया लगातार अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। पहले कोरोना का संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां, और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन सारी परिस्थितियों का असर लगातार पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है।

पीएम मोदी की देश के नागरिकों से अपील

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी देश के हर नागरिक से अपील है कि जहां तक संभव हो, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। मेट्रो का उपयोग करें, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें, कार पुलिंग को बढ़ावा दें। जिनके पास कार है, वो एक गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ लेकर चलें।

डिजिटल टेक्नोलॉजी ने अब इतना कुछ आसान बना दिया है कि टेक्नोलॉजी की मदद भी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होगी। ये जरूरी है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों ही दफ्तरों में वर्चुअल मिटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम की प्राथमिकता दी जाए।

पश्चिम एशिया में युद्ध से बनी परिस्थितियां दशक के बड़े संकटों में से एक- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि अगर कोरोना महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी, तो पश्चिम एशिया में युद्ध से बनी परिस्थितियां, इस दशक के बड़े संकटों में से एक है। जब हमने मिलकर कोरोना का मुकाबला कर लिया तो इस संकट से भी अवश्य पार पा जाएंगे। सरकार भी लगातार ये प्रयास कर रही है, कि देश के लोगों पर इसका कम से कम असर हो।

जब तक हालात सामान्य न हो, हम सोने की खरीद को टालें- पीएम

पीएम ने कहा कि सोने की आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। इसलिए, मैं आप सभी से, देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो, हम सोने की खरीद को टालें। आज समय की मांग है कि हम 'वोकल फॉर लोकल' को एक जन-आंदोलन बनाएं। विदेशी सामान की जगह, लोकल उत्पादों को अपनाएं। अपने गांव, अपने शहर, अपने देश के उद्यमियों को ताकत दें।

यह भी पढ़ें:- 

ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल

दिल्ली के महापौर ने बादली क्षेत्र का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर ही नागरिक समस्याओं का कराया समाधान

दिल्ली में बेसहारा लोगों के लिए शुरू हुआ विशेष रेस्क्यू अभियान, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी