हरदोई में इतिहास रचेंगे पीएम मोदी, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

हरदोई में इतिहास रचेंगे पीएम मोदी, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

PM Modi to Create History in Hardoi

PM Modi to Create History in Hardoi

  • प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।

  • हरदोई में पहली बार पीएम द्वारा बड़ी परियोजना का उद्घाटन।

  • एक्सप्रेसवे यूपी के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देगा।

हरदोई। PM Modi to Create History in Hardoi, लंबे इंतजार के बाद 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होने वाला गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण जिले के विकास और इतिहास दोनों में मील का पत्थर साबित होगा। यह पहली बार होगा जब जिले में किसी प्रधानमंत्री के हाथों इतनी बड़ी आधारभूत परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। यह केवल एक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन नहीं, बल्कि हरदोई को प्रदेश के विकास मानचित्र पर केंद्रीय स्थान दिलाने वाला अवसर माना जा रहा है।

मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिम और पूर्व को जोड़ते हुए औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा। खास बात यह है कि इसका सबसे लंबा लगभग 100 किलोमीटर का हिस्सा हरदोई जिले से गुजरता है, जिससे यह क्षेत्र इस परियोजना का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। हरदोई में इस स्तर का आयोजन पहली बार हो रहा है।

सड़क का किया था शिलान्यास

वैसे चुनावी जनसभाओं व अन्य आयोजनों में प्रधानमंत्री आते रहे पर किसी परियोजना का लोकार्पण पहली बार हो रहा है। इससे पहले 4 फरवरी 1983 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जिले में आए थे और एक जनसभा को संबोधित कर एक सड़क का शिलान्यास किया था।

उस समय कोई बड़ी परियोजना नहीं थी। ऐसे में दशकों बाद प्रधानमंत्री स्तर पर इस तरह के बड़े कार्यक्रम का आयोजन जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था तक सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन न केवल विकास परियोजना का शुभारंभ है, बल्कि हरदोई को निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में भी अहम कदम होगा।

जिलों में कनेक्टिविटी होगी मजबूत

गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए हरदोई सहित आसपास के जिलों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही जिले में प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब और औद्योगिक गतिविधियां आने वाले समय में आर्थिक विकास को नई गति देंगी।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच भी इस आयोजन को लेकर उत्साह है। इसे हरदोई के विकास की नई शुरुआत और लंबे समय बाद मिले बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, 29 अप्रैल का दिन हरदोई के लिए केवल एक उद्घाटन नहीं, बल्कि इतिहास में दर्ज होने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव बनने जा रहा है।