स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, योगी बोले- 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण
- By Gaurav --
- Tuesday, 16 Jun, 2026
PM Modi Honoured With Slovakia’s
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किए जाने को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि स्लोवाकिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाना भारत के प्रति बढ़ते वैश्विक सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत बनाने, साझा समृद्धि को बढ़ावा देने और देशों के बीच स्थायी मित्रतापूर्ण संबंध विकसित करने में प्रधानमंत्री मोदी के असाधारण योगदान की मान्यता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली आवाज के रूप में उभर रहा है तथा दुनियाभर में प्रशंसा, विश्वास और सद्भावना अर्जित कर रहा है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ (फर्स्ट क्लास) से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति का प्रतीक है। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विश्व समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग और साझा विकास की नई पहचान स्थापित की है।
उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने भी इस उपलब्धि को हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।
इसके अलावा, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री Pankaj Chaudhary ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।