PM Modi Gave the Mantra of Sabka Saath Sabka Vikas in G20 Summit Meeting

Delhi G20 Summit 2023:  पीएम मोदी ने जी-20 समिट की करी शुरुआत, संबोधन में कहा 'सबका साथ-सबका विकास' वाला मंत्र

PM Modi Gave the Mantra of Sabka Saath Sabka Vikas in G20 Summit Meeting

PM Modi Gave the Mantra of Sabka Saath Sabka Vikas in G20 Summit Meeting

Delhi G20 Summit 2023: दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम विदेशी मेहमानों से गुलजार हो गया है। पहला सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले मोरक्को में भूकंप की घटना पर दुख जताया और मदद का भरोसा दिलाया। पीएम ने जी-20 की अध्यक्षता के तौर पर सभी देशों का स्वागत किया। 

उन्होंने कहा, आज हम जिस स्थान पर एकत्रित हैं, यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ लगा है। इस पर प्राकृतिक भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने ये संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है। दुनिया हमसे नए समाधान मांग रहे हैं। इसलिए हमें अपने हर दायित्व को निभाते हुए आगे बढ़ना है।

'भारत' शब्द का किया इस्तेमाल 
पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश का नाम लेते समय ‘भारत' शब्द का इस्तेमाल किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत G20 के अध्यक्ष के रूप में पूरी दुनिया से विश्वास की कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने की अपील करता है, हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जब सदियों पुरानी समस्याएं जवाब मांग रही हैं, हमें मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' की अवधारणा दुनिया का मार्गदर्शन कर सकती है, अब समय आ गया है कि वैश्विक भलाई के लिए हम सब साथ मिलकर चलें। 

G20 समिट के पहले दिन क्या-क्या बोले पीएम मोदी
1. Covid-19 महामारी के बाद दुनिया विश्वास की कमी से जूझ रही है तथा युद्ध ने इसे और गहरा कर दिया है। अगर हम Covid-19 को हरा सकते हैं, तो हम युद्ध के कारण पैदा हुई विश्वास की कमी को भी दूर कर सकते हैं।
2. यह भारत में लोगों का G20 बन गया है, 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत की G20 अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर, दोनों जगह समावेश का प्रतीक बन गई है।
3. अफ्रीकी देश में आए भीषण भूकंप का जिक्र करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी दुनिया मोरक्को के साथ है, हम हर संभव मदद करने को तैयार हैं।

जी20 में अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता के लिए आमंत्रित किया गया है। पीएम ने कहा, सबके साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा विश्वास है कि इस प्रस्ताव पर हम सबकी सहमति है। आप सबकी सहमति से कार्यवाही शुरू होने से अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता के लिए आमंत्रित करते हैं।