"यह आपकी अमानत है": पीएम मोदी ने जनता से जलवाई मोबाइल लाइट, जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का भव्य उद्घाटन
PM Modi asks the public to switch on their mobile flashlights
नोएडा। PM Modi asks the public to switch on their mobile flashlights, एशिया के सबसे बड़े जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 24 साल का इंतजार आज खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को अपने 'लाइट शो' वाले अंदाज में नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत माता के जयघोष से संबोधन शुरू किया।
उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, " उद्घाटन नहीं अभी आधा काम हुआ है। अभी सिर्फ पर्दा हटाया है। मैं चाहता हूं आज सब इसका उद्घाटन आप सब करें। आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। मोबाइल फोन का लाइट जलाकर इसका उद्घाटन करें। ये आपकी अमानत है। ये आपका भविष्य है। ये आपका पुरूषार्थ है। आप अपने भारत माता की जय बोल कर उद्घाटन करें।"
विकसित यूपी के उड़ान का बनेगा प्रतीक- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में मुझे अपना प्रतिनिधि चुना जिस उत्तर प्रदेश ने सांसद बनाया उसकी पहचान के साथ उसे उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है नोएडा का एयरपोर्ट मथुरा अलीगढ़ आदि को लाभ होने वाला है।"
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, इटावा, गाजियाबाद समेत आसपास के क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होना है। एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के किसानों, छोटे व लघु उद्योगों के लिए नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान उड़ेंगे साथ ही विकसित यूपी के उड़ान का प्रतीक बनेगा। यूपी को विशेष रूप से पश्चिम यूपी के जनता को इस भव्य एयरपोर्ट के लिए बधाई देता हूं।"
पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें
- एयरपोर्ट का उद्घाटन: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ, जो उत्तर प्रदेश और भारत के विकास में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।
- युवाओं के लिए अवसर: यह एयरपोर्ट युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।
- कनेक्टिविटी: यह एयरपोर्ट पश्चिम उत्तर प्रदेश को दुनिया से जोड़ रहा है, जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।
- पर्यावरण अनुकूल: एयरपोर्ट शून्य उत्सर्जन वाली सुविधा है, जो पर्यावरण की रक्षा करेगा।
- उड़ान योजना: सरकार ने उड़ान योजना के तहत आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को सस्ता बनाया है।
- एमआरओ सुविधा: सरकार एमआरओ सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है।
- नई तकनीक: एयरपोर्ट में नई तकनीक और सुविधाएं हैं, जो यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेंगी।
- विकास की गति: यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश और भारत के विकास की गति को बढ़ावा देगा।
- कृषि उत्पाद: एयरपोर्ट से कृषि उत्पादों को दुनिया के बाजारों में पहुंचाने में मदद मिलेगी।
- देश की आर्थिक उड़ान: एयरपोर्ट देश की आर्थिक उड़ान में मददगार होगा।
- गन्ना किसानों को राहत: सरकार के प्रयास से गन्ना किसानों को राहत मिली है।
- हवाई यात्रा सस्ती: भाजपा सरकार ने आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को सस्ता बनाया है।
- नए एयरपोर्ट: भारत में नए-नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, जिससे हवाई जहाज की जरूरत बढ़ रही है।
- एमआरओ सेक्टर: सरकार एमआरओ सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है।
- युवाओं को रोजगार: एमआरओ सेक्टर में युवाओं को रोजगार मिलेगा।
जेवर एयरपोर्ट की प्रमुख खासियतें
- यात्री क्षमता: शुरू में 12 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA), जो आगे बढ़कर 70 MPPA तक हो जाएगी।
- रनवे: 3,900 मीटर लंबा रनवे, जो बड़े विमानों (कोड-E) का संचालन कर सकेगा।
- नेविगेशन सिस्टम: इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और उन्नत एयरफील्ड लाइटिंग के साथ 24 घंटे हर मौसम में उड़ान संचालन संभव।
- कार्गो हब: मल्टी-मोडल कार्गो सुविधा, शुरू में 2.5 लाख मीट्रिक टन माल ढुलाई क्षमता, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है।
- बहु-मोडल कनेक्टिविटी: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित एयरपोर्ट को सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन से पूरी तरह जोड़ा गया है।
- पर्यावरण अनुकूल: शून्य उत्सर्जन वाली सुविधा, ऊर्जा-क्रियाशील प्रणालियां और भारतीय विरासत से प्रेरित वास्तुकला (घाटों व हवेलियों की याद दिलाने वाला डिजाइन)।
- एनसीआर के लिए गेम-चेंजर: नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ को कम करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पूरे एनसीआर क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देगा।