Petrol Runs Dry at Amritsar Pump

अमृतसर के रानी का बाग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म, जालंधर-लुधियाना में भी पंप बंद

pp

Petrol Runs Dry at Amritsar Pump

Amritsar में आज रानी का बाग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने की खबर सामने आई है। इससे एक दिन पहले Jalandhar और Ludhiana में भी एक-एक पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के रानी का बाग स्थित पंप पर पेट्रोल समाप्त होने के बाद पंप मालिकों ने नोटिस चिपका कर आपूर्ति सीमित होने की जानकारी दे दी है। इस खबर के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।

इस बीच Moga जिले में फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि ड्रमों और कैनों में डीजल भरने पर रोक लगाई जाए ताकि ईंधन की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोका जा सके।

हालांकि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस फैसले का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि डीजल का इस्तेमाल पंप सेट, जनरेटर और मोटरों जैसे कई आवश्यक उपकरणों में होता है। ऐसे में ड्रम या कैन में डीजल देने पर पूरी तरह रोक लगाना व्यवहारिक नहीं है और इससे लोगों में अनावश्यक डर का माहौल पैदा हो सकता है।