Petrol Diesel: भारत में चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत 25 से 28 रुपये बढ़ेगी! पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा?

भारत में चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत 25 से 28 रुपये बढ़ेगी! जानें पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा? पढ़ें खबर

Petrol Diesel Prices May Rise 25–28 Per Liter In India After Election

Petrol Diesel Prices May Rise 25–28 Per Liter In India After Election

Petrol Diesel Prices in India: मिडिल ईस्ट के युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में जो उथल-पुथल मचाई है, उससे भारत भी प्रभावित हुआ है। यहां भी लोगों के बीच LPG गैस को लेकर अफरा-तफरी का आलम है। इसी बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर सामने आ रहीं खबरों ने लोगों को और चिंता में डाल दिया है। दरअसल इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाई जा सकती है। यह कहा जा रहा है कि सरकार इसकी पूरी तैयारी में है और विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही पेट्रोल-डीज़ल की कीमत 25-28 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दी जाएगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया बयान

हालांकि इधर पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन ख़बरों का सख्ती से खंडन किया है। मंत्रालय ने ज़ोर देकर कहा कि इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत उन चुनिंदा देशों में है जहां जनता पर भार नहीं डाला गया। बल्कि भारत ऐसा अकेला देश है जहां पिछले चार साल से दाम नहीं बढ़े हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने ऐसी खबरों को पूरी तरह से फर्जी बताया है और कहा है कि इस तरह की खबरें नागरिकों के बीच डर और घबराहट पैदा करने के मकसद से फैलाई जा रही हैं। ये खबरें शरारतपूर्ण और भ्रामक हैं।

दरअसल पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक प्लेटफार्म पर लिखा, ''कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं जिनमें पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। इस तरह की खबरें नागरिकों के बीच डर और घबराहट पैदा करने के मकसद से फैलाई जा रही हैं; ये खबरें शरारतपूर्ण और भ्रामक हैं।''

मंत्रालय ने आगे लिखा, ''भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ पिछले 4 वर्षों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। भारत सरकार और तेल क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (Oil PSUs) ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमतों में होने वाली भारी बढ़ोतरी के असर से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।'' बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की खबरें काफी ज़ोर पकड़ रहीं हैं। जिसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय को अब बयान जारी करना पड़ा है और इस बारे में स्थिति साफ की गई है।

 

बीजेपी का बड़ा ऐलान; 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी पार्टी, जानें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने क्या कहा?