देश के इतिहास में पेट्रोल डीजल, फर्टिलाइजर कभी इतना महंगा नहीं हुआ जितना बीजेपी सरकार में हुआ – दीपेन्द्र हुड्डा
- By Gaurav --
- Monday, 18 May, 2026
Petrol, Diesel and Fertilizers
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज कहा कि बीजेपी सरकार की अर्थनीति फेल हो चुकी है देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। देश के इतिहास में रुपया कभी डॉलर के मुकाबले इतना नहीं गिरा जितना बीजेपी सरकार में गिर चुका है। बीजेपी सरकार ने ऐसे हालात बना दिए हैं कि देश में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि रोजमर्रा की जरूरत के सामान भी लोगों की पहुँच से बाहर हो रहे हैं। बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है। आज भारतीय रुपया पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों की करेंसी के मुकाबले भी पिछड़ गया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर हर दूसरे साल लीक हो रहा है इससे युवा डिप्रेशन में जा रहे हैं। बीजेपी सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा भी नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देना चाहिए। पिछले 12 वर्षों से पेपर लीक क्यों हो रहे हैं इस पर सरकार को मंथन करना चाहिए और देश के महत्त्वपूर्ण विषयों का समाधान करना चाहिए। 
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश के इतिहास में पेट्रोल डीजल, फर्टिलाइजर कभी इतना महंगा नहीं हुआ जितना इस सरकार में हो गया है। बीजेपी सरकार प्रत्येक लीटर पर भारी टैक्स वसूल रही है। उन्होंने बताया कि UPA सरकार के समय जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 140 डॉलर प्रति बैरल था, तब गैस सिलेंडर ₹400, पेट्रोल ₹70 और डीजल ₹50 पर था और सरकार सब्सिडी देती थी। लेकिन, पिछले 12 वर्ष में जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव ऐतिहासिक रूप से कम था, तब सरकार ने सब्सिडी हटा ली और टैक्स बढ़ा दिया साथ ही सारा मुनाफा बड़ी तेल कंपनियों को सौंप दिया। कांग्रेस सरकार के समय डीजल पर ₹3, पेट्रोल पर ₹9.5 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी थी, जो आज डीजल पर ₹24 और पेट्रोल पर ₹25 प्रति लीटर है। अगर बीजेपी सरकार टैक्स घटाकर कांग्रेस की यूपीए सरकार जितना कर दे तो आज ही करीब 20 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आ सकती है।
इससे पहले सांसद दीपेन्द्र हुड्डा NSUI के पूर्व राष्ट्रीय सचिव गौरव तुशीर के पिताजी श्री सतबीर सिंह तुशीर के निधन पर आज गाँव रसोई स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दीपेन्द्र हुड्डा ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। .jpeg)
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदु राज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, राई से कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतील,जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, सुरेंद्र शर्मा, मनोज रिढ़ाऊ, जयवीर आंतील, संत पार्षद, सतपाल चौहान, संजय खेवड़ा, राजीव सरोहा, संजय बड़वासनी, अनिल गौड़, रामकिशन तुषिर, संजय चौहान,राजमल चहल,जीतेन्द्र जंगड़ा, अनूप मलिक, परमेंदर जोली, अभिनव शर्मा, रवि खेवड़ा, जय सिंह मलिक, जय कंवर खत्री, जंगशेर नूरन खेड़ा, रवि मेहरा, रवि इंदोरा, बिजेंद्र सेवली, रवि कश्यप, हवा सिंह ठेकेदार, जगबीर नांगल जग्गा, पवन सरोहा, नफे अटेरना, अनिल मुरथल, अशोक सरोहा, हरेंद्र सैनी, सतीश चेयरमैन, सुरेंद्र छिकारा, संजय कौशिक, सोनू भारद्वाज, अनुराग जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।