Peaceful Mahayagya happening after 120 years, for the first time Pandavas and Kauravas will reach the program together
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

120 साल बाद हो रहा शांत महायज्ञ, पहली बार एक साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे पांडव और कौरव

Peaceful Mahayagya happening after 120 years, for the first time Pandavas and Kauravas will reach the program together

Peaceful Mahayagya happening after 120 years, for the first time Pandavas and Kauravas will reach th

शिलाई:नागरिक उपमंडल कफोटा के ग्राम टिटीयाना में 120 वर्ष बाद मां भगवती ठारी देवी की पूजा अर्चना हेतु तीन दिवसीय शांत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ टिटीयाना ग्रामवासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं, यज्ञ के लिए खडक़ाह के 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है।

यह पहली बार हुआ है, जब पांशी यानी पांडव व शाठी यानी कौरव दल एक साथ सम्मिलित हो रहे है। कभी भी दोनों दल शांत महायज्ञ में एक साथ नहीं देखे गए। टिटीयाना निवासी मायाराम शर्मा व गुमानसिंह शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली के लिए आयोजित इस शांत महायज्ञ में 40 से 50 हजार लोगों के जुडऩे की संभावना हैं। दोनों दलों के लोगों के एकत्रित होने से यहां आपसी मेल-मिलाप का दृश्य साफ नजर आ रहा हैं।