पाटी नगर पंचायत चुनाव रिजल्ट: अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी नारायण लाल जीते, भाजपा को मिली हार

पाटी नगर पंचायत चुनाव रिजल्ट: अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी नारायण लाल जीते, भाजपा को मिली हार

Pati Nagar Panchayat Election Results

Pati Nagar Panchayat Election Results

चंपावत: Pati Nagar Panchayat Election Results: चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत चुनाव में इंडियन आइडल फेम पवन दीप राजन का जादू चल गया है. पवन दीप के जीजा निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की चुनाव में जीत हुई हैं. उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी नवीन राम थे. पाटी नई नवेली नगर पंचायत है और इस पर पहली बार चुनाव हुआ है.

पाटी नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की हार: गौरतलब है कि पाटी नगर पंचायत चंपावत की लोहाघाट विधानसभा सीट के अंतर्गत आती है. इस चुनाव में इंडियन आइडल फेम स्टार सिंगर पवन दीप राजन ने निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल के समर्थन में प्रचार किया था. नारायण लाल पवन दीप राजन के जीजा भी लगते हैं.

किसको कितने वोट मिले? नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं किसको कितने वोट मिले.

पाटी नगर पंचायत चुनाव परिणाम

  • निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल (विजयी) को कुल 678 मत हासिल हुए
  • बीजेपी प्रत्याशी नवीन राम (पराजित) को 514 मत प्राप्त हुए
  • निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल 164 मतों से विजयी रहे

उत्तराखंड की दो नवगठित नगर पंचायतों और नगर पालिका नरेंद्र नगर में मंगलवार को वोटिंग हुई थी. इन नगर निकायों में चंपावत की पाटी नगर पंचायत का चुनाव परिणाम आ गया है. उधम सिंह नगर जिले की गढ़ीनेगी नगर पंचायत वार्ड सदस्यों और अध्यक्ष का परिणाम आना है. टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्र नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है. वार्डों में चार पर बीजेपी और तीन पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं.

नवगठित नगर निकायों के चुनाव परिणाम: चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई. मतगणना में सभी चार वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं. इसके बाद अध्यक्ष पद का परिणाम भी आ गया है. शांत एवं निष्पक्ष मतगणना हेतु प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

चंपावत की पाटी नगर पंचायत सभी चार वार्डों के परिणाम आए: उत्तराखंड में नवगठित तीन नगर निकायों की मतगणना आज हुई. बात चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत चुनाव की की जाए तो पाटी नगर पंचायत चुनाव परिणामों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई. पहले नगर पंचायत के चारों वार्डों के परिणाम निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कर दिए गए. 2000 से अधिक मतों वाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के मतों की गिनती आखिर तक चली. अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने बीजेपी प्रत्याशी नवीन राम को हरा दिया.

पाटी नगर पंचायत के वार्डों से ये रहे विजयी: अगर वार्डों के परिणामों की बात की जाए तो न्यू कालोनी वार्ड से निर्दलीय नवल पचौली विजय हुए. उन्हें कुल 183 मत प्राप्त हुए. जोलाडी वार्ड से निर्दलीय बबलू सिंह ने विजय प्राप्त की है. उन्हें कुल 151 मत प्राप्त हुए. वहीं रानीचौड़ वार्ड से निर्दलीय शांति देवी तो पूना कोट से निर्दलीय संगीता विजयी रही हैं. इन्हें क्रमश 166 एवं 145 मत प्राप्त हुए. अध्यक्ष पद पर भी जल्द परिणाम सामने आने की संभावना है.

पाटी नगर पंचायत में किसे कितने वोट मिले?

1. न्यू कालोनी वार्ड

विजेता:- नवल पचौली (कुल 183 मत प्राप्त)

2. जौलाड़ी वार्ड

विजेता:- बबलू सिंह (कुल 151 मत प्राप्त)

3. रानीचौड़ वार्ड

विजेता:- शांति देवी (166 मत प्राप्त)

4. पूनाकोट वार्ड

विजेता:- संगीता (145 मत प्राप्त)

पाटी नगर पंचायत के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में 2067 मतदाताओं में से 1612 यानि 77.99 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था.