स्वर्ण पदक से खाकी तक: पैरालिंपियन प्रवीण कुमार बने उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी

स्वर्ण पदक से खाकी तक: पैरालिंपियन प्रवीण कुमार बने उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी

Paralympian Praveen Kumar Becomes DSP in Uttar Pradesh Police

Paralympian Praveen Kumar Becomes DSP in Uttar Pradesh Police

जेवर। Paralympian Praveen Kumar Becomes DSP in Uttar Pradesh Police, पेरिस पैरालिंपिक ऊंची कूद में स्वर्ण पदक विजेता जेवर के गोविंदगढ़ निवासी प्रवीण कुमार को प्रदेश सरकार ने डीएपी बनाया है। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

प्रवीण कुमार ने अगस्त 2024 में पेरिस पैरालिंपिक में अपनी दिव्यांगता को मात देते हुए ऊंची कूद में शानदार छलांग लगाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। खेल विभाग की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती के तहत प्रवीण कुमार को डीएसपी के पद पर तैनाती दी गई है।

गृह विभाग में डीएसपी का पद का नियुक्ति पत्र

प्रवीण कुमार के कोच सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गृह विभाग में डीएसपी का पद का नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल से लेकर पेरिस पैरालिंपिक तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की तरफ से वर्ष 2017 में 22 वे सीबीएसई क्लस्टर और नेशनल एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वर्ष 2019 में दुबई में आयोजित सीनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीत के साथ टोक्यो पैरालिंपिक में जगह बनाई।

2021 में टोक्यो पैरालंपिक में एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किया

वर्ष 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक में एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 2.07 मीटर की छलांग लगा सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रवीण कुमार की खेल भावना को देखते हुए सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 में प्रवीण कुमार ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में पुरुषों की हाई जंप-टी-64 प्रतियोगिता में 2.02 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक के साथ पेरिस पैरालिंपिक की टिकट फाइनल किया। 2024 में पेरिस पैरालिंपिक में प्रवीण ने अपने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 2.08 मीटर की ऊंची छलांग के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रदेश सरकार ने प्रवीण कुमार की महनत और प्रतिभा का सम्मान देते हुए डीसीपी के पद पर सीधे तैनाती दी है।