यूपी के पासपोर्ट कार्यालयों में हड़कंप: बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

यूपी के पासपोर्ट कार्यालयों में हड़कंप: बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

Panic at UP Passport Offices

Panic at UP Passport Offices

लखनऊ। Panic at UP Passport Offices, उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और सेवा केंद्रों को बुधवार दोपहर तक साइनाइड भरे सिलिंडर से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल से मिली धमकी से राजधानी लखनऊ के साथ अन्य जिलों में पुलिस बल हाई अलर्ट पर आ गया।

लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गोमती नहर के साथ ही प्रयागराज और इटावा के पोस्ट आफिस में संचालित पासपोर्ट केंद्र को ई-मेल भेजकर बुधवार सुबह साइनाइड भरे सिलेंडर ब्लास्ट की धमकी दी गई। गहन पड़ताल के बाद कहीं पर भी कुछ न मिलने से सभी ने राहत की सांस ली।

लखनऊ कार्यालय को ई-मेल भेजने वाले ने साइनाइड गैस से भरे 19 सिलिंडर कार्यालय में रखे जाने की बात कही। सुबह जब कार्यालय खुला और कर्मचारियों ने ई-मेल देखा तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची गोमती नगर पुलिस, डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम ने करीब दो घंटे कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी है।

लखनऊ में सुबह 10 बजे कार्यालय खुला तो कर्मचारियों ने ई-मेल देखा। सूचना अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों से मिली जानकारी पर कार्यालय में तलाशी अभियान शुरू किया। हाल, कमरे, वाशरूम, पार्किंग, वेटिंग एरिया आदि में जांच टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे छानबीन के बावजूद टीम को अंदर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की सूचना से कार्यालय में कामकाज भी बाधित हो गया। दहशत में कर्मचारी और अफसर अपने कमरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने जांच के बाद जब स्थिति सामान्य होने का दावा किया तो कार्यालय में काम शुरू हुआ।

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सुबह 7:41 बजे कार्यालय में स्थानीय पासपोर्ट अफसर की आधिकारिक आइडी पर सौरव_बिस्वास 21 नाम की आइडी से ई-मेल आया था। इसमें लिखा गया कि कार्यालय में अलग-अलग जगहों पर साइनाइड से भरे 19 गैस सिलिंडर रखे हैं। दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। यह सूचना मिलने पर सभी कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकल जाने और मुंह नाक ढंकने की चेतावनी दी गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि इंटरनेट प्रोटोकाल (आइपी) एड्रेस की मदद से ई-मेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।

एनजीओ और कुछ अन्य का विरोध

ई मेल भेजने वाले ने तमिलनाडु सरकार, एनजीओ और कुछ अन्य का विरोध करते हुए लिखा कि तमिलनाडु की समस्यायों को इंदौर तक लाने के लिए माफी चाहता हूं। उसने कुछ एनजीओ को मिलने वाले फंड पर भी सवाल उठाए। उसने यह क्यों लिखा अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मेल में कई अन्य बातें भी लिखी। पुलिस इनकी जानकारी जुटा रही है। फरवरी में जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल भेजे गए थे। हालांकि, जांच में वह फर्जी निकले।

इटावा के पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी धमकी

इटावा के प्रधान डाकघर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट रहा। पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम निरोधक दस्ते के साथ चेक किया गया। यहां कहीं कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। डाक अधीक्षक घनश्याम ने बताया कि लखनऊ सर्किल कार्यालय में एक जनरल धमकी देने का ईमेल आया था, उसके बाद उन्हें अलर्ट किया गया था। प्रशासन को मामले

धमकी को ईमेल भेजा

प्रयागराज में पासपोर्ट सेवा केंद्र में ईमेल भेजकर दफ्तर को बम से उड़ने की धमकी मिलने का मामला सामने आया। जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। सिविल लाइंस में प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र में बम निरोधक टीम और पुलिस पासपोर्ट ऑफिस पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। कोई आपत्तिजनक या आप विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी मिलने के बाद चेकिंग की जा रही है।