Panchkula- पंचकूला नगर निगम में CM फ्लाइंग की रेड; अलग-अलग विंग में रिकॉर्ड खंगाले, कर्मचारी गैरहाजिर मिले, VIDEO देखिए
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

पंचकूला नगर निगम में CM फ्लाइंग की रेड; अलग-अलग विंग में रिकॉर्ड खंगाले, कर्मचारी गैरहाजिर मिले, VIDEO देखिए

Panchkula Municipal Corporation CM Flying Raid News Update

Panchkula Municipal Corporation CM Flying Raid News Update

Panchkula Municipal Corporation: हरियाणा में अक्सर CM फ्लाइंग की टीम रेड करते हुए नजर आती है। जहां इसी कड़ी में वीरवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम पंचकूला नगर निगम पहुंच गई। टीम के अचानक पहुंचने से निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं टीम ने निगम के टैक्स विंग समेत अलग-अलग विंग में जाकर रिकॉर्ड खंगाले और छानबीन की। सीएम फ्लाइंग की इस रेड का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर रंजीत सिंह जोदान कर रहे थे। वहीं साथ में सब इंस्पेक्टर जय कुमार, गुरमीत सिंह, नरेश और सतनाम टीम का हिस्सा रहे।

अटेंडेंस चेक की तो कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले

बताया जाता है कि, सीएम फ्लाइंग की टीम ने जब अलग-अलग विंग में कर्मचारियों की अटेंडेंस चेक की तो कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिसके बारे में टीम द्वारा संबन्धित अधिकारियों से पूछताक्ष की गई। टीम ने कुछ रिकॉर्ड जब्त भी किए हैं। टीम द्वारा टैक्स ब्रांच, डेथ बर्थ, बिल्डिंग ब्रांच, वेंडरों का लोन, एनफोर्समेंट विंग और लीगल ब्रांच के टेंडर चेक किए गए हैं। सीएम फ्लाइंग की रेड को लेकर नगर निगम के जोनल टैक्सेशन अफसर कृष्ण नरवाल ने कहा कि यह रूटीन चेकिंग थी।