Panchkula Mayoral Polls

पंचकूला मेयर चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज का जनसंपर्क तेज, भाजपा पर साधा निशाना

pp

Panchkula Mayoral Polls

नगर निगम पंचकूला चुनाव को लेकर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी Sudha Bhardwaj ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने वार्ड नंबर 18, सेक्टर-15 मार्केट, अलीपुर, मोगीनंद और सेक्टर-17 स्थित हरको सोसायटी समेत कई क्षेत्रों में जनसभाएं कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसभाओं के दौरान सुधा भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारी टैक्स देने के बावजूद पंचकूला के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के विकास कार्यों के लिए निर्धारित बजट भ्रष्टाचार और घोटालों की भेंट चढ़ रहा है, जिससे शहर का विकास प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने हाल ही में सामने आए 159 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का जिक्र करते हुए सवाल उठाए कि यदि सब कुछ पारदर्शी है तो जिम्मेदारी केवल अधिकारियों पर ही क्यों डाली जा रही है। उन्होंने बड़े स्तर पर निष्पक्ष जांच की मांग की।

इस दौरान Chandermohan सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुधा भारद्वाज ने कहा कि इस बार पंचकूला की जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर अपना फैसला सुनाएगी।