Panchkula Insane Night Club Raid| पंचकूला में इंसान क्लब पर पुलिस की रेड; हुक्के पकड़े गए, मैनेजर सहित 4 कब्जे में
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पंचकूला में क्लब पर पुलिस की रेड; चल रहा था यह आपत्तिजनक काम, मैनेजर सहित 4 कब्जे में

 Panchkula Insane Night Club Raid

Panchkula Insane Night Club Raid

Panchkula Insane Night Club Raid: पंचकूला में क्लब संचालक पुलिस-प्रशासन की पाबंदियों का पालन नहीं कर रहे हैं। धारा 144 की भी धज्जियां उड़ रहीं हैं। क्लबों में हुक्का परोसना पाबंद किया गया है। लेकिन फिर भी पंचकूला के क्लबों में धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा है। वहीं हुक्के में नशा (निकोटीन) मिले होने की संभावना रहती है।

फिलहाल, शनिवार देर रात पंचकूला के एक क्लब पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां अचानक रेड की और मौके से 7 हुक्के कब्जे में लिए। इसके साथ ही मैनेजर सहित 4 को हिरासत में भी लिया। क्लब के दो कारिंदे तो हुक्का सर्व करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

बताया जाता है कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि, पंचकूला के इंसान क्लब में पाबंदी के बावजूद लोगों को हुक्का परोसा जा रहा है। जहां सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्टिव हुई और रेड मारने इंसान क्लब पहुँच गई। पुलिस जब यहां पहुंची तो सूचना सही निकली। क्लब में हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने क्लब में रेड करते हुए दो कारिंदों को हुक्का सर्व करते हुए रंगे हाथों काबू किया। इसके बाद आगे की कार्रवाई में मैनेजर सहित 4 लोग हिरासत में लिए गए। जिनसे पुलिस ने पूछताछ की।

पहले भी हुईं कई रेड, पुलिस को मिलीं शिकायतें

पंचकूला के क्लबों में हुक्का सर्व करने और उनमें निकोटीन मिले होने की दर्जनों शिकायतें समय-समय पर पुलिस को मिलती रहीं हैं और पुलिस ने कार्रवाई भी की है लेकिन इसके बावजूद क्लब संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे। हालही में डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने शहर के क्लबों में हुक्का परोसने की सामने आई शिकायतों पर कारवाई करते हुए धारा 144 के तहत इनके इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगाई थी। क्योंकि यह प्रबल संभावना जताई गई कि हुक्का में निकोटीन मिलाया जा रहा है।

रिपोर्ट- आदित्य शर्मा