Panchkula DG Office Theft Case: पंचकूला के DG ऑफिस में दिनदहाड़े चोरी से मचा हड़कंप, चोर को देख सन्न रह जाएंगे आप VIDEO

हरियाणा में चोरों के हौसले बुलंद: पंचकूला के DG ऑफिस में दिनदहाड़े चोरी से मचा हड़कंप, चोर को देख सन्न रह जाएंगे आप VIDEO

Panchkula DG Office Theft Case

Panchkula DG Office Theft Case

Panchkula DG Office Theft Case : हरियाणा से आयेदिन लूट और चोरी कई वारदातें सामने आती रहती हैं लेकिन अब तो कमाल ही हो गया| दरअसल, चोर अब यहां अफसरों के दफ्तर पर अपना धावा बोल रहे हैं| खबर चंडीगढ़ के नजदीक स्थित हरियाणा के पंचकूला से है| जहां सेक्टर 6 स्थित DG (Director General Health) ऑफिस में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| इस घटना के बाद ऑफिस में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई| हालांकि, चोर चोरी करके मौके से भाग नहीं पाया है| चोर को पकड़ लिया गया है और इस समय वह पुलिस की गिरफ्त में है| पुलिस घटना में आगे की कार्रवाई कर रही है|

ऑफिस के स्टाफ ने दिखाई हिम्मत

बताया जाता है कि, आज मंगलवार सुबह 11: 00 बजे के करीब DG ऑफिस के अंदर चोरी की यह घटना घटी। एक शख्स ऑफिस के अंदर चोरी करने के लिए घुसा। शख्स ने यहां से स्टाफ की एक महिला का पर्स चोरी किया और मौके से निकलने की फिराक में लग गया। लेकिन इधर जैसे ही महिला कर्मचारी को उसका पर्स गायब मिला तो उसने इस बारे में तुरंत उपनिदेशक डॉक्टर रीटा चौधरी को सूचना दी|

जिसके बाद आनन-फानन में ऑफिस के CCTV कैमरों को चेक करवाया गया| जहां चेकिंग के दौरान शख्स पर्स उठाता हुआ एक कैमरे में नजर आया| जिसके बाद उक्त शख्स की तलाश शुरू कर दी गई| खुद डॉक्टर रीटा चौधरी चोर को पकड़ने के लिए जद्दोजहद करती दिखीं। आखिरकार स्टाफ ने हिम्मत दिखाते हुए उस चोर शख्स को दबोच लिया जो महिला कर्मचारी का पर्स उठाकर भाग रहा था|

शख्स कहीं से नहीं लग रहा था चोर

बतादें कि, जो शख्स DG ऑफिस में चोरी करने पहुंचा था वह देखने में कहीं से चोर नहीं लग रहा था| शख्स ने बाकायदा कपड़े और जूते पहन रखे थे, ऐसा लग रहा था जैसे वह खुद कोई कर्मचारी हो| बरहाल, सूरत और सीरत में फर्क होता है| बतादें कि, चोर शख्स जब पकड़ा गया तो वह हाथ जोड़ते, पैर पकड़ते नजर आया| हालांकि, पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया|