Freedom's Pride Journey: आजादी की गौरव यात्रा की तीसरी कड़ी की पदयात्रा गांव दरिया में आयोजित की
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

Freedom's Pride Journey: आजादी की गौरव यात्रा की तीसरी कड़ी की पदयात्रा गांव दरिया में आयोजित की

Freedom s Pride Journey: आजादी की गौरव यात्रा की तीसरी कड़ी की पदयात्रा गांव दरिया में आयोजित की

Freedom's Pride Journey: आजादी की गौरव यात्रा की तीसरी कड़ी की पदयात्रा गांव दरिया में आयोजित की

Freedom's Pride Journey: चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपनी 75 किलोमीटर लंबी आजादी की गौरव यात्रा की तीसरी कड़ी की पदयात्रा चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की की अगुवाई में आज गांव दरिया में आयोजित की. भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए शुरू की गई जोश से भरे हुए सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं द्वारा संचालित आज की  यात्रा चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड 9 से होकर गुजरी.

 काग्रेंस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वजों को लहराते हुए गांव दरिया की गलियों में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए.  जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जीत सिंह बहलाना और पार्टी के कॉलोनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश राय द्वारा आयोजित कांग्रेस की आज की पदयात्रा में स्थानीय निवासियों ने भी उत्साह से भाग लिया.

Freedom's Pride Journey: कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने 1925 में अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार देश के सामाजिक और राजनीतिक ताने-बाने को विभाजित करने के कुत्सित एवं देशविरोधी प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना कड़ी की. उन्होंने कहा कि आरएसएस, मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा ने न केवल भारत का स्वतंत्रता आंदोलन विरोध किया और अंग्रेजों का पक्ष लिया लेकिन इससे भी बढ़ कर एक ऐसा सांप्रदायिक माहौल पैदा कर दिया जिसके कारण बाद में दो राष्ट्र सिद्धांत के आधार पर एक नये देश पाकिस्तान का निर्माण हुआ.  आरएसएस ने तिरंगे को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में रखने के विचार का भी कड़ा विरोध किया और 2002 तक कभी भी तिरंगे का सम्मान नहीं किया और न ही नागपुर में अपने मुख्यालय में इसे फहराया.

Freedom's Pride Journey: लोगों को गुमराह करने की कोशिश

बंसल ने आगे कहा कि संघ और भाजपा देश के स्वतंत्रता संग्राम का विरोध करने के लिए अपनी कभी न मिटने वाली शर्म को छिपाने के लिए अब भी झूठ और छल का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

स्थानीय पार्टी प्रधान एच.एस. लक्की ने कांग्रेस जनों से देश को बांटने के आरएसएस और भाजपा के नापाक मंसूबों को हराने का आह्वान किया और उनसे हमारे लोकतंत्र, इसकी विविधता में एकता और बहुलवाद को बचाने के लिए एक लंबे शांतिपूर्ण संघर्ष के लिए खुद को तैयार करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बोलने वाले अन्य लोगों में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष जीत सिंह बहलाना, चंडीगढ़ कांग्रेस के कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय, भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव आशीष गजनवी के अलावा स्थानीय नेता हरिंदर कुमार, डोरोथी रिंगा शामिल थे।