श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर अपने जीवन में आत्मसात करें: महंत त्रिलोक राज गोस्वामी जी

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर अपने जीवन में आत्मसात करें: महंत त्रिलोक राज गोस्वामी जी

Listen to Shrimad Bhagwat Katha

Listen to Shrimad Bhagwat Katha

हिमाचल सभा द्वारा सेक्टर 56 में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

चंडीगढ़, 4 नवंबर : Listen to Shrimad Bhagwat Katha: हिमाचल सभा द्वारा सेक्टर 56 में वार्षिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की गई जिसकी शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई। इस संबंधी जानकारी देते हुए हिमाचल सभा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर 56 की मेन मार्केट में मेहता ग्राउंड में आयोजित की गई श्रीमद् भागवत कथा में हिमाचल से कथावाचक महंत त्रिलोक राज गोस्वामी जी ने अपने प्रवचनों द्वारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखने योग्य था। हर कोई भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया।

यह पढ़ें:रुहानीयत व इंसानियत का आधार ब्रह्मज्ञान

इस अवसर पर विशेष तौर पर मौजूद रहे स्थानीय पार्षद मनुवर ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से समूचे संसार को मानवता की सेवा, गौसेवा, माता पिता की सेवा, धर्म की पालना और समाज के उत्थान का संदेश दिया था। भगवान श्री कृष्ण ने गाय चरा कर गौसेवा करने और माखन की मटकी फोड़ ज्ञान के प्रकाश को चारों तरफ फैलाने का संदेश दिया था, जिसे समझने की जरूरत है। 

यह पढ़ें: कटते जबड़े, कराहती जीभ... यह क्रूरता तो वाकई भयावह है, चंडीगढ़ में Police और PETA India का बड़ा एक्शन,

कथावाचक महंत त्रिलोक राज गोस्वामी जी ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से प्राणियों के कष्ट दूर हो जाते हैं। भक्ति में प्रदर्शन नहीं दर्शन होता है। भागवत कथा सुनने का लाभ तभी है जब हम इसे अपने जीवन और व्यवहार में उतारें। इस मौके चेयरमैन रमेश डोगरा, महासचिव मनजीत पठानिया, कैशियर वीरेंद्र, ज्ञान चंद शर्मा, नफै सिंह, सुनीता रानी, अनिल डोगरा, रमेश शर्मा, रंजीत सिंह, धर्मपाल शर्मा, चौधरी नेम सिंह, अजय कुमार डोगरा व आशीष कुमार आदि मौजूद