Samajwadi Party Split Row: ओपी राजभर का बड़ा दावा, बोले- सपा में होगी टूट, ‘बागी बलिया का लाल’ करेगा नेतृत्व

Samajwadi Party Split Row: ओपी राजभर का बड़ा दावा, बोले- सपा में होगी टूट, ‘बागी बलिया का लाल’ करेगा नेतृत्व

Samajwadi Party Split Row

Samajwadi Party Split Row

लखनऊ: Samajwadi Party Spilt Row: तृणमूल कांग्रेस (TMC), शिवसेना के बाद अब समाजवादी पार्टी के सांसदों में टूट की चर्चा बड़ी तेजी से हो रही है. उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा में टूट को लेकर बड़ा दावा किया है. बुधवार को राजभर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी. अब आज सुबह-सुबह उन्होंने एक और पोस्ट कर यह बताया कि बागी बलिया का लाल समाजवादी पार्टी के बागी सांसदों का नेता होगा.  

सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व बलिया का लाल करेगाः राजभर

गुरुवार सुबह-सुबह ओपी राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? 
तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा. और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है.

राजभर बोले- अखिलेश बाबू सांसद बचाओ अभियान शुरू करें

उन्होंने आगे लिखा योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है. टूट होकर रहेगी. मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें. और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे.

Latest and Breaking News on NDTV

बलिया सांसद सनातन पांडे की तरह राजभर का इशारा

सपा के टूट का दावा करने वाले यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक और दावा किया. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बागी बलिया का लाल इस टूट का नेतृत्व करेगा. ये इशारा बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे की तरफ है. ओपी राजभर दावा करते हैं कि ब्राह्मणों के तिरस्कार से रूखी होकर सनातन पांडे बग़ावत कर सकते हैं.

सपा में टूट का दावा करने वाला ओपी राजभर का एक्स पोस्ट.

सपा में टूट का दावा करने वाला ओपी राजभर का एक्स पोस्ट.

बुधवार को राजभर बोले- पूरी सपा भाजपा में शामिल होने को तैयार

इससे पहले बुधवार को ओपी राजभर ने एक एक्स पोस्ट में लिखा था- समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी. राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है. खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है. महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है.

 

राजभर के दावे पर अखिलेश यादव का पोस्ट.

राजभर के दावे पर अखिलेश यादव का पोस्ट.

अखिलेश बोले- अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें, 75 सीट मिल रही या 50

सपा में टूट वाले ओपी राजभर के दावे पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक जवाब दिया है. उन्होंने कहा 'जो डर जाएगा, वह तो छोड़कर चला जाएगा. भाजपा से मुकाबले के लिए टीम बहादुर होनी चाहिए.' अखिलेश यादव ने एक एक्स पोस्ट में लिखा- भविष्यवाणी करनेवाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है 50 या फिर सिर्फ़ आश्वासन. इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफ़वाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, वो लोग इन्हें ढूंढ रहे हैं.v