आंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, दलितों के लिए बड़ी घोषणाएं

आंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, दलितों के लिए बड़ी घोषणाएं

CM Yogi Attacks Opposition

CM Yogi Attacks Opposition

  • सीएम योगी ने 135वीं आंबेडकर जयंती पर सपा-कांग्रेस पर हमला बोला।

  • अखिलेश यादव से बाबा साहब का नाम हटाने पर सवाल पूछे।

  • दलितों को पट्टा, सफाईकर्मियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की।

लखनऊ। CM Yogi Attacks Opposition, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें महान न्यायविद, संविधानशिल्पी एवं अर्थशास्त्री बताते हुए नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की सीख दी। डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर में मंगलवार शाम पांच बजे आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि बाबा साहब ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प पर काम किया।

अखिलेश यादव से पूछा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज, केजीएमयू और भाषा विश्वविद्यालय से बाबा साहब का नाम कैसे हटाया गया। डॉ. आंबेडकर के नाम पर बने जिलों का नाम क्यों बदला गया। पूछा कि बांग्लादेश में दलित जवान को जलाया गया तो कोई क्यों नहीं बोला। वहीं, साफ किया कि संविधान, तिरंगा, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का अपमान बाबा साहब का अपमान होगा, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा कि दलितों को घर बनाने के लिए पट्टा अनिवार्य रूप से मिलेगा, वहीं सफाई से जुड़ी महिलाओं का मानदेय भी बढ़ेगा।


सीएम ने कहा कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान गए जोगेंद्र नाथ मंडल की क्या स्थिति हुई, दुनिया जानती है, लेकिन बाबा साहब के दिल में हमेशा भारतवर्ष धड़कता रहा।

आंबेडकर महासभा परिसर पहुंचे सीएम योगी ने सबसे पहले मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया। कहा कि हर दलित, शोषित, वंचित एवं महिला जब न्याय की आस रखती है वो यह रोशनी बाबा साहब से आती है। सपा एवं कांग्रेस ने दलितों से नफरत किया। बाबा साहब का रास्ता रास्ता बंद किया। अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा, ''ये चांदी की चम्मच लेकर आए। इन्हें पीड़ितों, शोषितों एवं दलितों के दर्द से क्या लेना?'' 

सीएम ने कहा कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को कन्नौज मेडिकल कालेज का नाम फिर से बाबा साहब के नाम पर रखने के लिए निष्ठा से प्रयास किया। कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। आज वो संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं। 75 जिलों में असीम अरुण की अगुआई में एक साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर सफाई, बाउंड्री वाल और छतरी निर्माण शुरू किया गया है।

संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि एवं बिजली पासी समेत सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को संरक्षित किया जाएगा। संत रविदास की जन्म भूमि वाराणसी में बेहतर व्यवस्था की गई है। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या एयरपोर्ट का नाम रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब की स्मृति में पंच तीर्थ बनाया। ये डबल इंजन की सरकार हर पिछड़े के साथ है। एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्य सभा सदस्य बृजलाल समेत कई अन्य उपस्थित रहे।