Ojaswini Saraswat Wins Spice

स्पाइस चैलेंज बाउल में ओजस्विनी सरस्वत का जलवा, स्ट्रोक प्ले गोल्फ टूर्नामेंट संपन्न

pp

Ojaswini Saraswat Wins Spice

 स्ट्रोक प्ले गोल्फ टूर्नामेंट का समापन हुआ, जिसमें 54 प्रतिभागियों ने गर्मी के बावजूद अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
एक बार फिर डिफेंडिंग चैंपियन ओजस्विनी सरस्वत ने 147 ग्रॉस स्कोर के साथ प्रतिष्ठित स्पाइस चैलेंज बाउल पर कब्जा किया, जबकि 149 ग्रॉस के साथ भाव्या मान रनर-अप रहीं।
गोल्ड डिवीजन में ग्रेवाल साल्वर स्वातंतर रतिया ने बेस्ट नेट के लिए जीता और मनीष्ठा राव रनर-अप रहीं।
सिल्वर डिवीजन में बावा गिल ट्रॉफी बेस्ट ग्रॉस के लिए कुलवंत कौर ने जीती, जबकि हरलीन गिरन रनर-अप रहीं। वहीं रानी जगदीश कौर कप बेस्ट नेट के लिए जसविंदर गिल ने जीता और बिन्नी बाथ रनर-अप रहीं।
ब्रॉन्ज डिवीजन में मीटर एंड इंस्ट्रूमेंट्स ट्रॉफी बेस्ट ग्रॉस के लिए ऋतु काला ने जीती और सपना मैनी रनर-अप रहीं। वहीं एल एल एस ट्रॉफी बेस्ट नेट के लिए अनीत गिल ने जीती और बलजिंदर मंगत रनर-अप रहीं।
सीनियर लेडीज (60-70 वर्ष) वर्ग में लेडी गवर्नर श्रीमती गर्गी देवी ट्रॉफी ग्रॉस विनर के रूप में डिंपल मिनोचा ने जीती, जबकि नेट विनर कुलवंत कौर रहीं।
70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 8 सुपर सीनियर लेडीज ने भी भाग लिया, जिसमें सुपर सीनियर चैलेंज कप स्वातंतर रतिया ने जीता।
जूनियर ट्रॉफी में भाव्या मान (कैटेगरी A), ओजस्विनी सरस्वत (कैटेगरी B) और आरुषि शर्मा (कैटेगरी C) विजेता रहीं।
स्पॉट प्राइज में स्ट्रेटेस्ट ड्राइव गोल्ड डिवीजन में तीस्ता सिकारवार, सिल्वर डिवीजन में हरिंदर ग्रेवाल और ब्रॉन्ज डिवीजन में ऋतु काला ने जीता।
वहीं नियरस्ट टू पिन गोल्ड डिवीजन में भाव्या मान, सिल्वर डिवीजन में हरतरन कौर और ब्रॉन्ज डिवीजन में अनीत गिल ने हासिल किया।