Odisha: 12 people killed and 14 injured due to heavy rain cloudburst

2 घंटे में 61 हजार बार गिरी बिजली, 12 लोगों की मौत, 14 घायल, IMD ने 7 सितंबर तक इस राज्य में जारी किया अलर्ट

Odisha: 12 people killed and 14 injured due to heavy rain cloudburst

Odisha: 12 people killed and 14 injured due to heavy rain cloudburst

Heavy Rain and Cloudburst: ओडिशा लाइटनिंग स्ट्राइक ने ओडिशा में जमकर कहर बरपाया है। शनिवार को राज्य में करीब दो घंटे में 61,000 बार बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने की सबसे ज्यादा घटनाएं राजधानी भुवनेश्वर में हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में 7 सितंबर तक चेतावनी जारी की है। तब तक यही स्थिति बनी रहेगी। 

टीओआई के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण अगले 48 घंटों में कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है और इसके प्रभाव से ओडिशा में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, सप्ताह के अंत में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि 7 सितंबर तक ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर को भुवनेश्वर और इसके आसपास के इलाकों में आंधी के साथ लगातार बारिश हुई। इस बीच कई जगहों पर बिजली भी गिरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) ने कहा कि शाम 5.30 बजे तक बिजली गिरने की 61 हजार से अधिक घटनाएं सामने आई हैं।

इस बीच देश में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो गया है। दक्षिण भारत में इस समय भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही उत्तर भारत के राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं।

हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश के लिए कम से कम तीन दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। 7-8 सितंबर के बाद यहां बारिश शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भी कुछ चुनिंदा जगहों पर आज बारिश संभव है।