Objectionable pictures of girl students go viral, case registered

Chandigarh: छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, मामला दर्ज

Objectionable pictures of girl students go viral, case registered

Objectionable pictures of girl students go viral, case registered

Objectionable pictures of girl students go viral, case registered- चंडीगढ़ (अप्रस/शम्मी)। शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढऩे वाली लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल की गईं हैं। जिसके चलते हडक़ंप मचा हुआ है। परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों को शांत करवाने की कोशिश की गई।

जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई थी। परिजनों द्वारा इस संबंध में स्कूल प्रशासन को शिकायत दी है। जिसके बाद परिजन द्वारा एसएसपी को जानकारी दी। और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ 67 ए 13 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि स्कूल में एक पोर्टल बनाया गया है। फिर इसके बाद तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर एडिट किया गया है। उन्हें अश्लील और आपत्तिजनक बनाया गया है। और फिर इसके बाद ये तस्वीरें स्नैपचैट के जरिए सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस मामले का पता चलते ही साइबर सेल ने उस स्नैपचैट आई.डी. को इंटरनेट से हटा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्नैपचैट पोर्टल चलाते हुए लड़कियों की नजर में उनकी तस्वीरें आईं। इससे लड़कियां परेशान हो गईं और रोने लगीं। लड़कियों ने बताया कि, कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की गई हैं। कहा यह भी जा रहा है कि, जिस स्कूल पोर्टल से लड़कियों की तस्वीरें डाउनलोड की गईं हैं, उस पोर्टल पर परिजन ,स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ ही जुड़ा हुआ है।

वही स्कूल प्रशासन का कहना है कि घटना स्कूल परिसर में नहीं हुई पीड़ित बच्चों को हर प्रकार का सहयोग और उनकी सुनवाई का मौका दिया गया है। मामले से संबंधित अथॉरिटी को सहयोग कर रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।