यूपी पोल्ट्री कानक्लेव-2026: "अब आदमी तो छोड़िए, मुर्गी का भी अपहरण नहीं होगा" – केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल

यूपी पोल्ट्री कानक्लेव-2026: "अब आदमी तो छोड़िए, मुर्गी का भी अपहरण नहीं होगा" – केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल

SP-Singh-Baghel-1776261408886_v

"Now—let alone humans—even a chicken won't be kidnapped"

  1. केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने पोल्ट्री कानक्लेव का शुभारंभ किया।

  2. यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।

  3. अंडा उत्पादन में वृद्धि, पोल्ट्री नीति से मिल रहा प्रोत्साहन।

लखनऊ। "Now—let alone humans—even a chicken won't be kidnapped", केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को उप्र पोल्ट्री कानक्लेव-2026 में निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बेहतर कानून व्यवस्था है। पहले यूपी में लोगों के अपहरण हो जाते थे। अब आदमी तो छोड़िए, एक मुर्गी का भी अपहरण नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि अब कभी सपा तो कभी बसपा की सरकार बनने का सिलसिला नहीं है, यूपी में भाजपा की स्थायी सरकार है और आगे भी यही सरकार रहेगी।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय कान्क्लेव के शुभारंभ समारेाह में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए सोच में बदलाव लाना होगा। हर जाति वर्ग के लोग इस उद्योग से जुड़ें। बैकयार्ड पोल्ट्री को बढ़ावा देना होगा।

प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 में अंडा उत्पादन में लगभग 29.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रदेश को अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उप्र कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत अब तक 256 इकाइयों की स्थापना को लेटर आफ कंफर्ट जारी किए जा चुके हैं, इसमें अधिकतम एक करोड़ रुपये तक ब्याज प्रतिपूर्ति का प्रविधान किया गया है।

कानून व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और कनेक्टिविटी की स्थिति यूपी में बेहतर है। अब आपसे कोई रंगदारी नहीं मांग सकता। उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पोल्ट्री क्षेत्र के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों (सीवीओ), पोल्ट्री कार्यक्रम अधिकारियों एवं उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश कुमार मेश्राम, विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडेय, आइपीएमए के अध्यक्ष उदय सिंह व्यास, एमडी एबीटीएल ओपी सिंह, प्रेसिडेंट ब्रीडर्स एसोसिएशन मोहित मलिक, प्रेसिडेंट पोल्ट्री फेडरेशन आफ इंडिया रामपाल टांडा आदि मौजूद रहे।

यह हुए सम्मानित

पोल्ट्री क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर निदेशक अलीगढ़ डा. हौसला प्रसाद, सीवीओ सहारन डा. एमपी सिंह, सीवीओ सीतापुर डा. एमपी सिंह चंदेल, सीवीओ शामली डा. चंद्रभान कश्यप, सीवीओ आजमगढ़ डा. मुकेश गुप्ता, सहारनपुर के पोल्ट्री कार्यक्रम अधिकारी डा. सुबोध गाेयल, महाराजगंज के डा. अतुल कुमार सिंह, सीतापुर के डा. योगेंद्र कुमार, शामली के डा. राजीव कुमार राना और आजगढ़ के पोल्ट्री कार्यक्रम अधिकारी डा. उपेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।

पोल्ट्री संचालक व उद्यमियों में सीतापुर के बालेश्वर प्रसाद वर्मा, लखनऊ के सैफ अहमद, आजमगढ़ के अतुल सिंह, बाराबंकी के फैजल सिद्दीकी, शामली के अमनदीप सिंह, हरदोई के दलबीर सांगवान, जौनपुर के आफताब आलम, प्रयागराज के रघु सोनकर, अलीगढ़ के मोहम्मद उमर अली और बरेली के नाजरुल इमरान कुरैशी सम्मानित किए गए।