नोएडा औद्योगिक अशांति: सीएम योगी का 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन; STF को जांच, उपद्रवियों के पोस्टर लगेंगे और विदेशी साजिश का शक

नोएडा औद्योगिक अशांति: सीएम योगी का 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन; STF को जांच, उपद्रवियों के पोस्टर लगेंगे और विदेशी साजिश का शक

Noida Industrial Unrest:

Noida Industrial Unrest: CM Yogi's 'Zero Tolerance' Action

यूपी एसटीएफ ने शुरु कर दी है नोएडा का माहौल खराब करने के प्रकरण की जांच

45 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो गैर श्रमिक

लखनऊ। Noida Industrial Unrest: CM Yogi's 'Zero Tolerance' Action, उत्तर प्रदेश में उद्योगों के प्रमुख शहर गौतमबुद्ध नगर में श्रमिकों के तथाकथित आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने के प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। मुख्यमंत्री तो नोएडा का माहौल बिगाड़ने के लिए सड़कों पर उतरे किसी भी दोषी को जरा सी भी छूट देने के पक्ष में नहीं हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नोएडा में माहौल बिगाड़ने का प्रयास के प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब करने वालों से बेहद सख्ती के निपटने के पक्षधर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ को जांच सौंपी है और शीघ्र से शीघ्र रिपोर्ट भी मांगने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

सार्वजनिक जगहों पर अराजकतत्वों की तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पुलिस ने नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन में शामिल अराजक तत्वों की फोटो सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने के लिए 45 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो गैर श्रमिक हैं।

पुलिस मुख्यालय ने सभी चिह्नित अराजक तत्वों की फोटो और उनका ब्योरा तैयार करना शुरू कर दिया है। अब जल्द ही सार्वजनिक स्थलों पर इनकी फोटो चस्पा की जाएगी। उद्देश्य यह है कि उपद्रवी तत्वों की मंशा और उनका चेहरा सार्वजनिक किया जाए। मामले में अभी तक 396 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। 66 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

देश के बाहर से रचे जा रहे षडयंत्र

पुलिस मुख्यालय ने सभी चिह्नित अराजक तत्वों की फोटो और उनका ब्योरा तैयार करना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। अभी तक की जांच में और देश के बाहर से रचे जा रहे षडयंत्र का राजफाश करने के आरोप में एटीएस ने आठ आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है।