Nobel Peace Prize for 2023 awarded to Iranian activist Nargis Mohammadi

Nobel Prize 2023: ईरानी कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize for 2023 awarded to Iranian activist Nargis Mohammadi

Nobel Peace Prize for 2023 awarded to Iranian activist Nargis Mohammadi

Nobel Peace Prize 2023: ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने के लिए जेल में बंद कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा। नॉर्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने शुक्रवार को ओस्लो में पुरस्कार की घोषणा की। रीस-एंडरसन ने कहा, ‘‘ सबसे पहले यह पुरस्कार ईरान में पूरे आंदोलन के लिए बहुत अहम कार्य और उसकी निर्विवाद नेता नरगिस मोहम्मदी को मान्यता देने के लिए है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ पुरस्कार के प्रभाव पर निर्णय करना नोबेल समिति का काम नहीं है। हम आशा करते हैं कि यह, इस आंदोलन को चाहे जिस भी रूप में हो, जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।'' मोहम्मदी ने 2019 में हुए हिंसक प्रदर्शन के पीड़ितों के स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें गत नवंबर में गिरफ्तार कर लिया था।

ब्रिटेन में नर्सों ने दस्तानों से बांधी सिख मरीज की दाढ़ी, रखा भूखा!

संस्थान ने कहा, "इस साल का शांति पुरस्कार उन लाखों लोगों को भी सम्मानित करता है, जिन्होंने पिछले साल ईरान के धार्मिक शासन की महिलाओं को निशाना बनाने वाली भेदभाव और उत्पीड़न की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।" "प्रदर्शनकारियों द्वारा अपनाया गया आदर्श वाक्य "महिला - जीवन - स्वतंत्रता" नरगिस मोहम्मदी के समर्पण और कार्य को उपयुक्त रूप से व्यक्त करता है।

इस साल नामांकित व्यक्तियों के नाम गुप्त रखे गए थे, लेकिन कहा गया कि 350 से ज्यादा लोग इस दौड़ में थे। पिछले साल, यह पुरस्कार रूस के यूक्रेन पर चल रहे आक्रमण की पृष्ठभूमि पर "शांति को बढ़ावा देने" के लिए रूसी मानवाधिकार समूह मेमोरियल, यूक्रेन के सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज और जेल में बंद बेलारूसी अधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया था।

1901 में स्थापना के बाद से नोबेल शांति पुरस्कार 110 व्यक्तियों और 30 संगठनों को प्रदान किया गया है।पिछले विजेताओं में मलाला यूसुफजई और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद शामिल हैं। कुछ संगठनों को कई बार पुरस्कार दिया गया है। रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने इसे तीन बार जीता है, जबकि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय को दो बार सम्मानित किया गया है।