बिहार में तो BJP के साथ 'खेला' हो गया: नीतीश कुमार का गठबंधन से मोह भंग, CM पद से दिया इस्तीफा, अब लालू यादव की पार्टी RJD के साथ आएंगे सरकार में
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बिहार में तो BJP के साथ 'खेला' हो गया: नीतीश कुमार का गठबंधन से मोह भंग, CM पद से दिया इस्तीफा, अब लालू यादव की पार्टी RJD के साथ आएंगे सरकार में

Nitish Kumar resigns as Chief Minister of Bihar and breaks alliance with BJP

Nitish Kumar resigns as Chief Minister of Bihar and breaks alliance with BJP

Nitish Kumar resigns as Chief Minister of Bihar and breaks alliance with BJP : इस वक्त पूरे देश की राजनीति बिहार पर केंद्रित हो गई है| दरअसल, उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में बीजेपी के साथ बड़ा 'खेला' हो गया है| और यह सब हुआ है नीतीश कुमार के चलते| जी हां, नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही बीजेपी के साथ मोह भंग करते हुए गठबंधन तोड़ने की भी घोषणा कर दी है| जिसके चलते अब बीजेपी को बिहार की सत्ता से बाहर होना पड़ रहा है| वहीं, नीतीश कुमार अब लालू यादव की पार्टी RJD के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं| बतादें कि, नीतीश कुमार  की  JDU पार्टी है|

Nitish Kumar with RJD
Nitish Kumar with RJD

मीटिंग करने के बाद राज्यपाल को सौपा इस्तीफा...

बतादें कि, नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले अपने सभी जेडीयू सांसदों और विधायकों के साथ एक अहम मीटिंग की| नीतीश कुमार के अनुसार, मीटिंग में सभी ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने की बात कही| जिसे स्वीकार किया गया| बतादें कि, नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद ख़ास बात यह रही कि इस्तीफा देते ही नीतीश कुमार पटना में राबड़ी देवी के आवास उनसे मिलने पहुंचे|

बीजेपी बौखलाई...

इधर, नीतीश कुमार के इस कदम से बीजेपी बौखला गई है| बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि BJP ने 74 सीट जीतेने के बाद भी वादे के मुताबिक नीतीश कुमार जी को NDA गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया था। यह बिहार की जनता और BJP के साथ धोखा है, जनता के फैसले का उल्लंघन है। बिहार की जनता इसे बर्दाशत नहीं करेगी|

वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ। पहले भी ऐसा हो चुका है। RJD और JDU की सरकार पहले भी बनी थी लेकिन चल नहीं पाई। फिर ये लोग मिलकर सरकार बना रहे हैं। ये बिहार के विकास के लिए शुभ संकेत नहीं है। हमारी पार्टी(LJP) NDA के साथ थी और आगे भी रहेगी |

चिराग पासवान ने बोला हमला...

वहीं, रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने भी इस फेरबदल पर अपनी प्रतिक्रिया दी| चिराग ने कहा कि आज के बाद नीतीश कुमार की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे उसी के साथ सरकार बना ली। लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा उसी भाजपा के साथ 2017 में ये चले गए| 

चिराग ने कहा कि, कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते। इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार को चुनाव में जाना चाहिए। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं?