NGT Orders To Close More Than 80 Industries In Punjab

पंजाब में NGT का बड़ा एक्शन; 80 से ज्यादा उद्योगों को बंद करने का आदेश, हजारों को नोटिस जारी

NGT Orders To Close More Than 80 Industries In Punjab

NGT Orders To Close More Than 80 Industries In Punjab

NGT Orders To Close More Than 80 Industries In Punjab: पंजाब में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का बड़ा एक्शन सामने आया है। एनजीटी ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के चलते पंजाब के 80 से ज्यादा उद्योगों को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं साथ ही साथ चार हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यह जानकारी दी है। चौबे ने कहा कि, पंजाब की औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर दी जा रही चेतावनी के बावजूद नहीं सुधर रहीं।

मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के अनुसार, पंजाब में 25374 औद्योगिक इकाइयां हैं, जिनमें से 2906 बंद हो चुकी हैं, जबकि 22468 चालू हैं और इन चालू औद्योगिक इकाइयों में चार हजार से ज्यादा ऐसी औद्योगिक इकाइयां हैं जो पर्यावरण मानकों का पालन नहीं कर रहीं हैं। पंजाब में उद्योगों द्वारा पर्यावरण मानकों का पालन न होने से यहां की नदियों का पानी प्रदूषित श्रेणी में आ गया है।

आपको बतादें कि,  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने औद्योगिक इकाइयों के लिए पर्यावरण मानक तय कर रखे हैं। समय-समय पर एनजीटी द्वारा इन मानकों की समीक्षा की जाती है और यह देखा जाता है कि, पर्यावरण की सुरक्षा सुनिक्षित की जा रही है या नहीं।

हाल ही में पंजाब पर लगाया था 2000 करोड़ रुपए का जुर्माना

ध्यान रहे कि, हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानि NGT ने पंजाब सरकार (Punjab Government) पर 2000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। NGT का कहना था कि, पंजाब में सॉलिड और लिक्विड वेस्ट का प्रबंधन सही तरीके से नहीं किया गया और न ही किया जा रहा है। जिसके चलते पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। पंजाब सरकार इस ओर कोई भी कदम उठाने में विफल रही है। इसलिए NGT पंजाब सरकार पर 2000 करोड़ रुपए का पर्यावरण जुर्माना लगा रही है।

यह पढ़ें- हरिद्वार में दिल दहलाने वाला हादसा VIDEO; सड़क पर बिंदास नाच रहे थे बाराती, बेकाबू स्कॉर्पियों ने कुचल डाला, हाहाकार मचा