हिमाचल में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का होगा राज्यस्तरीय शपथ ग्रहण, पीटरहाफ में आयोजित हो सकता है समारोह
Newly elected Panchayat representatives
शिमला। Newly elected Panchayat representatives, हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आरंभ होने जा रही है। पंचायती राज विभाग ने प्रधानों और उपप्रधानों के राज्यस्तरीय शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है।
मुख्यमंत्री सुक्खू की स्वीकृति और समय मिलने के बाद समारोह की तिथि निर्धारित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, शिमला स्थित ऐतिहासिक पीटरहाफ में विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह में प्रदेशभर से चुने गए 3754 प्रधान और उतने ही उपप्रधानों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
पंचायती राज चुनाव अधिनियम के अनुसार, जिला परिषद सदस्यों को संबंधित जिलों के उपायुक्त शपथ दिलाते हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्यों को जिला उपायुक्त द्वारा अधिकृत अतिरिक्त जिला उपायुक्त या उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) शपथ ग्रहण करवाते हैं। पंचायतों के वार्ड सदस्यों को संबंधित पंचायत प्रधान शपथ दिलाते हैं। नई पंचायतों के गठन के बाद विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में नई गति मिलेगी।