चंपावत में दर्दनाक हादसा: नई टाटा पंच 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, आग लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत
New Tata Punch plunges into 350-meter-deep gorge
चंपावत । New Tata Punch plunges into 350-meter-deep gorge, पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ा खान और बंतोली के बीच एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई।
हल्द्वानी से नई खरीदी गई टाटा पंच गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 300-350 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में चचेरे भाईयों की जलकर मौके पर मौत हो गई, जबकि मां व दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।
मृतक बलदेव सीआरपीएफ का जवान था और काठगोदाम क्वार्टर से घर पिथौरागढ़ के लिए निकला था। चार जून को गाड़ी खरीदी थी और पहली बार कार लेकर घर जा रहा था।
हादसे में चचेरे भाईयों की जलकर मौत
पिथौरागढ़ निवासी परिवार शुक्रवार को हल्द्वानी से नई टाटा पंच गाड़ी खरीदकर घर लौट रहा था। दोपहर के करीब 12 बजे लोहाघाट क्षेत्र के बापरु मरोड़ा खान, ग्राम सभा बंतोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक वाहन असंतुलित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में सवार 34 वर्षीय नीतू देवी, उनकी आठ वर्षीय पुत्री अक्षिता और पांच वर्षीय पुत्र आरव गाड़ी से छिटककर बाहर गिर गए, जबकि बनकोड़ी कनालछीना निवासी 36 वर्षीय बलदेव कुमार पिता लछीराम और ग्राम अजेड़ा चर्मा थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार वाहन चला रहे थे।
दोनों ही कार में फंस गए बताया जा रहा है कि काफी ऊंचाई से कार गिरते ही उसमें शाट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिसमें बलदेव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक राजेंद्र कुमार को सिर पर गंभीर चोट आई थी,दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
वहीं घायल नीतू और उनके दोनों बच्चों को स्थानीय लोगों और लोहाघाट पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में खड़ी खाइयों के कारण ऐसी दुर्घटनाएं आम हैं, जिसके चलते स्थानीय लोग सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।