हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
Administrative Reshuffle in Himachal
अंकुश शर्मा को टांडा मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त निदेशक बनाया।
राजीव ठाकुर को आरटीओ हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा।
डॉ. अवनिंद्र कुमार को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा।
शिमला। Administrative Reshuffle in Himachal, प्रदेश सरकार ने एक एचएएस अधिकारी के तबादला आदेश जारी करने के साथ एक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा को अतिरिक्त निदेशक डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा लगाया है।
जबकि इस पद तैनात डा. अवनिंद्र कुमार को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा है। जबकि उप सचिव राज्य चयन आयोग हमीरपुर राजीव ठाकुर को आरटीओ हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।