New history: Husband and wife will sit together in the assembly for the first time
BREAKING
ईरान से लड़ाई में इजरायल के रोज खर्च हो रहे 17.32 अरब रुपए; ईरानी हमले से इजरायली शहरों में इमारतें तबाह, भयानक हैं ये वीडियो हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारी; PGI पोस्टमॉर्टम हाउस के पास सुसाइड से हड़कंप, बताया जा रहा यह कारण हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक्सटेंशन; कार्यकाल बढ़ाया गया, सिफारिश पर केंद्र सरकार की मंजूरी, इसी 30 जून को रिटायरमेंट IPS पुष्पेंद्र कुमार को चंडीगढ़ DGP का चार्ज; मई में दिल्ली से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ पुलिस के IG बने थे, गृह मंत्रालय ने की नियुक्ति साड़ी-ब्लाउज और मंगलसूत्र पहने पकड़ा गया बदमाश; पुलिस से बचने के लिए महिला बना, घूंघट के अंदर से इशारा कर चकमा देता रहा

Himachal : नया इतिहास: पति-पत्न पहली बार विधानसभा में एक साथ बैठेंगे

CM-Sukhwinder-Singh-Sukhu-w

New history: Husband and wife will sit together in the assembly for the first time

New history: Husband and wife will sit together in the assembly for the first time: शिमला। कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर की जीत के साथ ही विधानसभा में नया इतिहास दर्ज हो गया है। प्रदेश की राजनीति में पहली बार पति-पत्नी एक साथ विधानसभा की सदस्य होंगे और दोनों एक कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधानसभा बैठेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर अब एक साथ विधानसभा में बैठेंगे। अभी तक हिमाचल की विधानसभा में पिता पुत्र के रुप में वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह विधायक के रुप में सदन में रहे हैं। प्रदेश की सियासत में पति-पत्नी एक साथ राजनीति में तो रहे लेकिन एक साथ कभी एक ही पार्टी से विधानसभा के सदस्य नहीं रहे हैं।

इस तरह देहरा से कमलेश ठाकुर की जीत के बाद इतिहास दर्ज हो गया है। जब पति मुख्यमंत्री के रुप में और पत्नी विधायक के रुप में विधानसभा के सदन में मौजूद होंगी।  

कांग्रेस के हो गए पूरे 40 विधायक, बगावत से कोई नुकसान नहीं

कांग्रेस के 6 विधायकों के बगावत करने और 3 निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस का साथ छोडक़र जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पहले भी कांग्रेस के 40 विधायक थे और अब भी 40 हो गए हैं। कांग्रेस के 6 विधायकों ने बगावत कर दी थी, जिससे कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 हो गई थी। प्रदेश में 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी जिससे कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या 38 हो गई थी और भाजपा के दो विधायक बढऩे से भाजपा विधायकों की संख्या 27 हो गई थी। इसके बाद 3 निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के फिर 3 सीटों पर चुनाव हुए। इन चुनावों में कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत दर्ज हुई और कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 हो गई और भाजपा को 1 सीट पर जीत दर्ज होने पर विधायकों की संख्या 28 हो गई है। इस तरह कांग्रेस के पास बगावत से पहले भी 40 विधायक थे और अब भी 40 हो गए हैं। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मजबूत हुए हैं। कांग्रेस विधायकों के बगावत करने से पार्टी को संख्या के अनुसार कोई नुकसान नहीं हुआ है।

 

ये भी पढ़ें....

हिमाचल CM सुक्खू की पत्नी ने विधानसभा उप-चुनाव जीता; कांग्रेस की टिकट पर कमलेश ठाकुर ने BJP उम्मीदवार को हराया

 

 

 

ये भी पढ़ें....

Himachal : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री, राजभवन से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना