पूर्व PM इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा New Zealand में गिरफ्तार, ड्रग रैकेट में था शामिल

पूर्व PM इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा New Zealand में गिरफ्तार, ड्रग रैकेट में था शामिल

New Zealand

New Zealand

वेलिंगटन। New Zealand: न्यूजीलैंड के आकलैंड में पुलिस अधिकारियों ने मनुकाऊ में एक स्थानीय संपत्ति पर छापे के बाद एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान बीयर के केन में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन बरामद किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान बलतेज सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो सतवंत सिंह का भतीजा है, जिसने साथी अंगरक्षक बेअंत सिंह के साथ अक्टूबर 1984 में पूर्व भारतीय पीएम इंदिरा गांधी की हत्या की थी। 

6 जनवरी 1989 को सतवंत-केहर सिंह को दी गई फांसी (Satwant-Kehar Singh was hanged on 6 January 1989)

बता दें, 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने मिलकर हत्या कर दी। इसमें से बेअंत सिंह को मौके पर मार दिया गया, जबकि सतवंत और केहर सिंह को 6 जनवरी 1989 को फांसी पर लटकाया गया। केहर सिंह, बेअंत का रिश्तेदार था। इस मामले में बलबीर सिंह भी शामिल था, जिसे बाद में सबूतों के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया था।

इंदिरा का 19 नवंबर 1917 को हुआ जन्म (Indira was born on 19 November 1917)

अपनी मौत के एक दिन पहले इंदिरा गांधी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था- मेरे लहू का हर एक कतरा भारत की एकता को मजबूत बनाएगा। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को प्रयागराज में हुआ था। उनके पति का नाम फिरोज गांधी था। उनके दो पुत्र राजीव गांधी और संजय गांधी थे। 

1966 में इंदिरा बनीं प्रधानमंत्री (Indira became Prime Minister in 1966)

इंदिरा गाधी सबसे पहले जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 14 जनवरी 1980 में वे फिर से प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा को सबसे पहले 1959 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। वह 1960 तक इस पद पर रहीं। इसके बाद 1978 में उन्होंने फिर से अध्यक्ष की कमान संभाली।

यह पढ़ें:

जापान के PM पर पाइप बम से हमला, VIDEO; जनसभा में भाषण के दौरान फेंका गया, ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मची, सुरक्षाबलों ने एक शख्स को दबोचा

अमेरिका में भयानक अग्निकांड; डेयरी फार्म में 18 हजार गायों की तड़पकर मौत, विस्फोट से लगी भीषण आग

Jesus Christ Mystery: क्या सच में ईसा मसीह का ताबूत खोज लिया गया है? हॉलीवुड फिल्‍म डायरेक्‍टर जेम्‍स कैमरन ने किया दावा