NEET UG री-एग्जाम: NTA ने जारी की आधिकारिक तिथि, 21 जून को होगी परीक्षा
NEET UG Re-exam: NTA Releases Official Date;
नई दिल्ली। NEET UG Re-exam : नीट यूजी पेपर लीक मामले के चलते परीक्षा को रद कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था। नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के मन में एक ही सवाल था, क्या नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी।
हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अब परीक्षा की तैयारी को ओर तेज कर दें। एनटीए की ओर से परीक्षा जून माह में आयोजित कराई जाएगी।
कब होगी परीक्षा
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के तहत नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही एनटीए की ओर से अगले कुछ दिनों में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। री-एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
क्या दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना होगा
एनटीए के मुताबिक जो छात्र NEET UG Re-Exam में भाग लेने वाले हैं। उन छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। इसके साथ ही छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस भी नही ली जाएगी।
क्या था पूरा मामला
नीट यूजी परीक्षा से पहले ‘गेस पेपर’ लीक होने का एक बड़ा मामला सामने आया था। दरअसल नीट यूजी परीक्षा से कुछ दिन पहले ही राजस्थान के सीकर और कुछ कोंचिग सेंटर में व्हाट्सएप के माध्यम से गेस पेपर छात्रों तक पहुंचाया जा रहा था। जिसके बाद राजस्थान के (SOG) ने अपनी जांच में पाया कि नीट परीक्षा में पूछे जाने वाले अधिकतर सवाल गेस पेपर से हूबहू मेल खाते हैं।