हिमाचल पंचायत चुनाव: जिला परिषद और पंचायत समिति परिणामों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
Neck-and-Neck Contest Between BJP and Congress
शिमला। Neck-and-Neck Contest Between BJP and Congress, हिमाचल प्रदेश में कुछ देर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। प्रदेश के 12 जिलों में 251 जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के 1769 पदों के लिए चुनाव हुआ है। जिला परिषद चुनाव भले ही पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं हो रहा, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। गांव की सरकार में राजनीतिक दलों की दिलचस्पी बढ़ने से इस बार मुकाबला और ज्यादा रोचक हो गया है।
यहां पढ़िए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट
LIVE UPDATES
-
जिला कांगड़ा के रैत ब्लॉक के रेहलू बीडीसी वार्ड से कांता देवी विजेता रही, हारबोह पंचायत समिति से अश्वनी कुमार विजेता रहे।
-
जिला ऊना में जिला परिषद वार्ड नंबर-चार सोहारी के परिणाम सामने आ गया है। भाजपा समर्थित योगराज योगी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशाल सिंह को 1547 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है। योगराज को कुल 7793 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि विशाल सिंह के पक्ष में 6246 मत पड़े। कुल 14,211 मत डाले गए थे, इनमें से 14,039 मत वैध पाए गए, जबकि 92 मत अवैध घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त 80 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प भी चुना है।
-
जिला कांगड़ा के रैत ब्लॉक के भनाला गोरड़ा पंचायत समिति से रीना देवी विजेता रही। रैत ब्लॉक के मझग्रां पंचायत समिति से आकाश कुमार विजेता रहे। रैत ब्लॉक के चड़ी बीडीसी वार्ड से रवि सिंह विजेता रहे। ठेहड़ वार्ड से रंजना कुमारी विजेता रहीं।
-
कांगड़ा के नगरोटा ब्लॉक के बग्गुलेहड़ बीडीसी वार्ड से वीरेन्द्र कुमार विजेता रहे, इनको 764 मत पड़े, जोगिंदर कुमार 412, रविंद्र सिंह 333, राजेश कुमार 389, संतोष कुमारी 422 और 30 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
-
नगरोटा ब्लॉक समिति सदस्य पद के चुनाव में मलां से स्नेह लता विजेता रहीं, इनको 1318 मत पड़े और अनीता देवी को 933 और नोटा को 145 कुल मत 2251 पड़े।
-
ऊना के अंब ब्लॉक की स्थिति
वार्ड विजेता पार्टी
1. गिंडपुर मलौन - संदीप कुमार कांग्रेस
2. भटेड - राजेश कुमार कांग्रेस
3. नारी चिंतपूर्णी - शिखा कांग्रेस
4. डूहल भटवालां - मधु बाला अन्य
5. अप्पर लोहारा - अनूप कुमारी भाजपा
6. मुबारिकपुर - पूजा देवी अन्य
7 कलरुही - अमन जसवाल कांग्रेस -
शाहपुर के बीडीसी वार्ड-11 बसनूर से नीता देवी ने जीत दर्ज की है। मतगणना में नीता देवी को कुल 1135 मत प्राप्त हुए, जबकि पवन कुमारी को 772 और उषा देवी को 638 मत मिले। इस प्रकार नीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 363 मतों के अंतर से पराजित किया।

- ऊना में युवा कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष अमन जैसवाल बीडीसी वार्ड-7 कलरूही प्रम्ब-सलोई में 887 वोट की लीड से जीते।
- हमीरपुर में भोरंज विकास खंड के बीडीसी वार्ड
1. अमरोह पूनम कुमारी
2. कक्कड़ प्रियंका कुमारी
3. पपलाह दिनेश भाटिया
4. धिरड़ जोगिंद्र सिंह
5. धमरोल कुलदीप सिंह
6. भलवाणी वेदप्रकाश
7. जाहू सुदेश कुमारी
8. मुंडखर संतोष कुमारी - हमीरपुर ब्लॉक के वार्ड
1. ब्राहलड़ी मीना देवी
2. नेरी सुशील शुक्ला
3. अमरोह रघुवीर सिंह
4. कुठेड़ा श्रीराम शर्मा - बमसन ब्लॉक के वार्ड
1. खनौली शबनम राणा
2. कक्कड़ मंगला देवी
3. उटपुर वीना देवी
4. जंदड़ू पूजा कुमारी
5. पौहंज सुषमा देवी
6. उहल लक्की ठाकुर - सुजानपुर ब्लॉक वार्ड व विजेता
1. डेरा भाग सिंह
2. ठाणा धमड़ियाणा वनिता देवी
3. बीड़ बगेहड़ा रीता देवी
4. बैरी रंजना कुमारी
5. जंगल राजेंद्र कुमार
6. खैरी शिल्पा ठाकुर -
सोलन जिला में पट्टा की सौड़ी बीडीसी वार्ड से हेमलता चुनाव जीती।
-
हमीरपुर में भोरंज के वार्ड नंबर-6 भलवानी से वेद प्रकाश विजयी रहे हैं।
-
हमीरपुर में मोरसू सुल्तानी बीडीसी वार्ड से राजेश कुमार उर्फ मांगा ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1312 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।

सोलन जिला के सेवड़ा चंडी बीडीसी वार्ड से गीता देवी विजयी घोषित। मांगल वार्ड से सीताराम ने जीत दर्ज की है। पारनू बीडीसी वार्ड से राधा विजयी घोषित।- जिला कांगड़ा के रैत ब्लॉक में बीडीसी वार्ड नंबर तीन कुठारना से रेखा देवी विजेता रहीं।
- जिला कांगड़ा के लंबागांव ब्लाक के तहत वार्ड नंबर एक बड़दाम में रीकाउंटिंग के बाद वीना देवी निर्वाचित घोषित हुईं। उन्हें 3035 में से 1096 वोट मिले।
- जिला हमीरपुर में सुजानपुर के वार्ड 3 बीड़ बगेहड़ा में रीता देवी ने जीत दर्ज की है। वहीं, भोरंज के वार्ड 4 धिरड़ से जोगिंद्र सिंह जीते हैं।
- पंचायत समिति सदस्य हरोली के भैणी खड्ड से राकेश, अम्ब के भटेड़ से राजेश कुमार पंचायत समिति सदस्य विजयी रहे हैं। ऊना के बीडीसी वार्ड नंबर तीन नारी से भाजपा समर्थित अरुण कुमार विजेता रहे हैं।
- जिला ऊना के अम्ब में डूहल भटवाला वार्ड से मधुबाला पंचायत समिति सदस्य विजयी हुई हैं। इसके अलावा भटेड़ बीडीसी वार्ड से राजेश कुमार ने जीत दर्ज की।
- ऊना में हरोली विधानसभा क्षेत्र के नगनोली से मुक्ता देवी, पंजावर मुनीश कुमार बीडीसी निर्वाचित हुए हैं।
- सिरमौर के सराहां/पच्छाद पंचायत समिति वार्ड नंबर 2 लाना भलटा से भाजपा की निशु बाला ने जीत दर्ज की है।
- नाहन पंचायत समिति वार्ड नंबर 2 रामाधौन से भाजपा समर्थित वीरेंद्र ठाकुर हुए विजय।
- जिला ऊना में कड़ी में पंचायत समिति बंगाणा के सोहारी से अंजू देवी निर्वाचित, गगरेट एक मरवाडी वार्ड से ऊषा रानी विजयी रही, पिरथीपुर दो से ब्रजेश कुमार जीते। इसके अलावा हरोली लोअर पंजावर से मुक्ता देवी जीती हैं। धमांदरी से पूनम रानी विजयी रही हैं। इसी तरह पंचायत समिति वार्ड तीन नारी-बधमाना-छपरोह से शिखा गुलेरिया विजेता बनी है।
- जिला सिरमौर के पच्छाद ब्लॉक में वासनी बीडीसी वार्ड से भाजपा की ममता देवी ने शानदार जीत हासिल की।
- जिला ऊना के बीडीसी वार्ड नंबर एक गिंडपुर से संदीप कुमार विजेता रहे हैं। दूसरी ओर ऊना खंड के पनोह पंचायत समिति सदस्य के रूप में सुशील कुमार विजेता बने हैं।
- पनोह से सुशील कुमार भाजपा समर्थित हैं।
भाजपा ने प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर न केवल चुनावी मैदान में उतारा, बल्कि विधायकों ने उनके लिए प्रचार में पसीना भी बहाया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने निर्णय लिया कि वह प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करेगी। बावजूद इसके कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने अपने स्तर पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के साथ ही उनके लिए प्रचार भी किया।
मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा
भले ही चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हो रहा है, लेकिन मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। अब कांग्रेस-भाजपा की नजरें चुनाव परिणाम पर हैं। जिला परिषद चुनाव की दहलीज लांघ कर कई नेता विधानसभा भी पहुंचे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए होगी जंग तेज
जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी। जिला परिषद और बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव परोक्ष प्रणाली से होता है। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों का बहुमत जुटाना आवश्यक होता है। यही कारण है कि परिणाम आने के बाद राजनीतिक दलों की सक्रियता और बढ़ जाती है। कई क्षेत्रों में निर्दलीय विजेता भी सत्ता संतुलन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
दोनों दलों की पैनी नजर
सूत्रों के अनुसार, दोनों ही दलों की पैनी नजर इन चुनावों पर है, खासकर उन सीटों पर जिन्हें वे लगातार हार रहे हैं। दोनों दल इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।
गांव की गलियों से गुजरता है राज्य की सत्ता का रास्ता
प्रधान और उपप्रधान पद पर जीत के बाद राजनीतिक दलों के दावे इस बात का प्रमाण हैं कि राजनीतिक दलों का सियासी दखल इन चुनावों में पूरी तरह रहा है। राजनीतिक दलों को इस बात का पता है कि अगर राज्य को पाना है, तो इन गांव की गलियों से गुजरना ही होगा।
पूर्व मंत्रियों के बेटे, बेटियां और रिश्तेदार भी मैदान में
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह, भाजपा नेता महेश्वर सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहन लाल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी सहित कई नेताओं के बेटा, बेटी और रिश्तेदार चुनाव मैदान में हैं।