लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्री 1 घंटा 20 मिनट तक फंसे

लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्री 1 घंटा 20 मिनट तक फंसे

ndiGo flight from Lucknow to Kolkata develops technical snag

ndiGo flight from Lucknow to Kolkata develops technical snag

लखनऊ। ndiGo flight from Lucknow to Kolkata develops technical snag, इंडिगो की फ्लाइट्स में अभी तकनीकी खराबी जारी ही है। लखनऊ से सुबह कोलकाता जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण यात्री एक घंटा 20 मिनट तक विमान में ही फंसे रहे। लखनऊ से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान करीब एक घंटा देरी से उड़ान भर सका। इस दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में ही बैठे रहे।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी और साथ में डिजी यात्रा एप काम नहीं करने से बोर्डिंग में देरी होने से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में करीब एक घंटा 20 मिनट तक यात्री फंसे रहे। इसी फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

इंडिगो की फ्लाइट 6E505 को सुबह 7:40 बजे लखनऊ से कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण विमान समय पर रवाना नहीं हो सका। इस दौरान यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी अन्य यात्रियों के साथ विमान के अंदर ही बैठे रहे।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान सोमवार को एक घंटा 20 मिनट देरी से रवाना हुई। विमान में सवार यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

फ्लाइट में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी अन्य यात्रियों के साथ विमान में ही रुकना पड़ा। करीब 1 घंटा 20 मिनट बाद तकनीकी खराबी दूर हुई और फ्लाइट 8:59 बजे लखनऊ से कोलकाता के लिए रवाना हो सकी। दोनों उपमुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम के लिए कोलकाता जा रहे थे।