​"धमाकों के लिए 'आप' जिम्मेदार": नायब सिंह सैनी का भगवंत मान पर कड़ा हमला

​"धमाकों के लिए 'आप' जिम्मेदार": नायब सिंह सैनी का भगवंत मान पर कड़ा हमला

1000211649

Nayab Singh Saini launches a scathing attack

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाके सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंताजनक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान है।

जहां एक तरफ पंजाब के डीजीपी इन घटनाओं के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ का हाथ होने की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री राजनीति से प्रेरित होकर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। भगवंत मान ने पंजाब में हुए बम धमाकों को भाजपा की चुनावी तैयारी बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले डर और तनाव का माहौल बना रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री को बिल्कुल स्पष्ट कहना चाहता हूं कि पंजाब में हो रही हर घटना के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से जिम्मेदार है।

आप इससे भाग नहीं सकते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए सुरक्षा, स्थिरता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।

नायब सैनी ने कहा कि पंजाब के मेरे परिवारजन आपके गैर-जिम्मेदाराना रवैये को बहुत अच्छे से समझ रहे हैं और समय आने पर उचित तरीके से जवाब भी देंगे।