Nashik Bus Fire Incident: महाराष्ट्र के नासिक में 'काल' का भयावह मंजर, बस में बैठे 11 लोग जिंदा जले

महाराष्ट्र के नासिक में 'काल' का भयावह मंजर: बस में बैठे 11 लोग जिंदा जले, अकड़ गए शरीर के अंग-अंग, ट्रक से टक्कर के बाद लगी भीषण आग

Nashik Bus Fire Incident

Nashik Bus Fire Incident

Nashik Bus Fire Incident : जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है, यहां कब क्या हो जाए? कुछ नहीं कहा जा सकता| अब महाराष्ट्र से सामने आई इस खबर को ही देख लीजिए कि कैसे हंसते-खेलते 11 जिंदगियां मौत के मुंह में समा गईं| इन जिंदगियों का अंत भी बड़ी बुरी तरह से हुआ|

दरअसल, महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में आज शनिवार सुबह एक बस में आग (Bus Fire Incident In Nashik) लगने से 11 लोग जिंदा जल गए| इन जले हुए लोगों को जिन लोगों ने भी देखा उनका कलेजा कांप गया| 'काल' के भयावह मंजर में समाए इन 11 लोगों के शरीर के अंग-अंग अकड़ चुके थे| बतादें कि, इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं| जिनकी संख्या 25 से ज्यादा बताई जा रही है| इनमें से कइयों की हालत नाजुक है| अस्पताल में इन सभी का इलाज लगातार जारी है|

यह तस्वीर विचलित करती है लेकिन सच्चाई से आंख कैसे मूंदी जाए?

Nashik Bus Fire Incident
Nashik Bus Fire Incident

ट्रक से टक्कर के बाद लगी भीषण आग

मिली जानकारी के मुताबिक, बस में आग लगने का यह दर्दनाक हादसा सुबह तड़के 5 बजे के आसपास हुआ| बताते हैं कि, बस की एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हुई और इसके बाद बस में आग लग गई| जिस समय हादसा हुआ| बस में कई लोगों की आंख लगी हुई थी| टक्कर की आवाज सुनकर जो फौरन बाहर निकल पाए| वो निकल गए और जो नहीं निकल पाए वो या तो आग की चपेट में आकर मौत की भेंट चढ़ गए या फिर गंभीर रूप से घायल हो गए| बताया जाता है कि, बस नासिक से मुंबई जा रही थी| बस में हादसे के समय 45 से 50 लोगों की मौजूदगी बताई जाती है|

Bus Fire Incident In Nashik
Bus Fire Incident In Nashik

हादसे की जांच जारी

इधर, हादसे के बाद जबतक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम कर पातीं तबतक आग बेहद भयंकर रूप से फ़ैल चुकी थी| लोग बस के अंदर चीखते-चिल्लाते जल रहे थे| फिलहाल, अब मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है| यह जांच का विषय है कि टक्कर के बाद बस में आखिर इतनी भयंकर आग कैसे लगी?

Nashik Bus Fire Incident
Nashik Bus Fire Incident

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया

इस पूरे हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है और साथ ही मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए राहत राशि का ऐलान किया है| मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- नासिक में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इसमें 11 लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग घायल हैं। मैं सुबह से ही सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं। उनको सूचना दी गई है कि सभी घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जाए| सभी घायलों के उपचार का पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी| वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है।

Nashik Bus Fire Incident
Nashik Bus Fire Incident

PM मोदी ने भी दुख व्यक्त किया

पीएम मोदी ने भी नासिक के इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और साथ ही मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए राहत राशि का ऐलान किया है| पीएम मोदी ने कहा- नासिक में बस हादसे से दुखी हूं.. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। घायलों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है| पीएम मोदी ने आगे कहा- नासिक में बस में आग लगने के कारण प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता मिलेगी|

बस में आग का वीडियो