BJP: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बीजेपी के राष्ट्रीय संगठक नियुक्त; अजेय कुमार को राजस्थान का प्रदेश महामंत्री बनाया, नितिन नबीन ने सौंपी जिम्मेदारी

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बीजेपी के राष्ट्रीय संगठक नियुक्त; अजेय कुमार को राजस्थान का प्रदेश महामंत्री बनाया, नितिन नबीन ने सौंपी जिम्मेदारी

Nagendra Nath Tripathi Appointed BJP National Organiser

Nagendra Nath Tripathi Appointed BJP National Organiser

BJP New Appointments: वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने यह अहम नियुक्ति है, जो कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

त्रिपाठी के लंबे संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उनपर भरोसा जताया गया है और उन्हें यह अहम ज़िम्मेदारी दी गई है। जानकारी के अनुसार त्रिपाठी अब तक बिहार-झारखंड में संगठन का काम देख रहे थे। जहां से अब उन्हें दिल्ली लाया गया है। त्रिपाठी का कार्यालय दिल्ली में ही होगा और अब वह बीजेपी की राष्ट्रीयब रणनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।

Nagendra Nath Tripathi Appointed BJP National Organiser

अजेय कुमार को राजस्थान का प्रदेश महामंत्री बनाया

इधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राजस्थान में भी बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। यहां बीजेपी के नए प्रदेश महामंत्री (संगठन) की नियुक्ति की गई है. अजेय कुमार को राजस्थान भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, अजेय कुमार अभी उत्तराखंड के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी देख रहे थे। अजेय कुमार के भी संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Rajasthan BJP General Secretary