शराब के नशे में दरोगा का हाई वोल्टेज ड्रामा; जमीन पर लोटकर पूछा- मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं, सिपाही बोला- तुम खड़े कहां हो, पड़े हो
Muzaffarnagar Drunken Daroga High Voltage Drama Viral Video
Muzaffarnagar Daroga Video: बताओ जब पुलिस खुद ही नशे में धुत हो जाए और जमीन पर फैली घूमे तो फिर औरों की क्या ही बात की जाए। दरअसल यूपी के मुज़फ्फरनगर से शराब के नशे में धुत एक दरोगा का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। दरोगा ने ड्यूटी के समय इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी की अपनी वर्दी का भी ख्याल नहीं था। नशे में झूमते हुए दरोगा जी जमीन पर लोट रहे थे और मिट्टी से सने हुए थे। शरीर के ऊपरी हिस्से से वर्दी गायब थी। सूचना मिलने पर जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो भी दरोगा जी अलग ही मिजाज में जवाब देते नजर आए।
पूछा- मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जमीन पर लोटे दरोगा जी से पूछताक्ष की कोशिश की गई लेकिन दरोगा जी ऐसे मदमस्त थे की कोई होश नहीं था। बस दरोगा जी ने एक प्रश्न की रट जरूर लगाई की मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं। जब स्थानीय पुलिस के सिपाही ने पूछा, दरोगा जी अपना नाम बताओ तो इस पर दरोगा ने बार-बार ये पूछना शुरू कर दिया कि 'सुनो पहले मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं,' इस पर सिपाही ने कहा कि, 'तुम खड़े कहां हो, पड़े हो भैया।' इसके बाद भी दरोगा ने यही सवाल जारी रखा और कहा की 'मैं दारू पी रखी है।' इसके बाद दरोगा को बताया गया की जनाब जहां पड़े हैं वो मुज़फ्फरनगर तहसील भवन के पास की लोकेशन है।
बुलंदशहर में खुद को दरोगा बताया
इधर दरोगा जी ने बुलंदशहर में खुद को पोस्टेड बताया। इसके बाद सिपाही ने पूछा की बुलंदशहर तो बहुत बड़ा है, वहां कहां पर तैनात हो ये बताओ। लेकिन इतना सबकुछ बताने का दरोगा जी को होश नहीं था। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा दरोगा को अपने साथ ले जाया गया। साथ ही आगामी कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर में कल CM योगी आदित्यनाथ का दौरा था। इस VIP कार्यक्रम के दौरान दरोगा ने शराब पीकर ऐसी हरकत की। खबर है की दरोगा को इस हरकत के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। दारोगा का नाम चौब सिंह बताया जा रहा है।