राजस्थान में होली पर 'हाई अलर्ट': आतंकी इनपुट के बाद सरहद से लेकर शहर तक अभेद्य सुरक्षा घेरा
mpenetrable security cordon from border to city after terror inputs
Rajasthan Holi Alert: पूरे देश में होली के त्यौहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई. लेकिन त्यौहार के मौकों पर आतंकी गतिविधियों को देखते हए खुफिया एजेंसियों ने देश भर में अलर्ट जारी किया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान में भी पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस मुख्यालय की ओर से भी होली के त्योहार पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए है. होली के त्यौहार को देखते हुए केंद्र से मिले इनपुट के चलते पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है.
बदमाशों पर कड़ी निगरानी
केंद्रीय एजेंसियों से मिले अलर्ट के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. राजधानी जयपुर में भी पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. पुलिस की ओर से शांति समितियों की बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं पुलिस ने आदतन बदमाशों पर कड़ी निगरानी रख उन्हें पाबंद किया है. होली के अलावा आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों को लेकर भी तैयारियां की गई है. रंगों के त्यौहार होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई है.
पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात
रंगों के त्यौहार होली को लेकर राजधानी जयपुर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है. होली पर शराब पीकर उत्पात मचाने, पर्यटकों से छेड़छाड़ करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी. कानून व्यवस्था की पालना कराने के लिए जयपुर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही पुलिस के आलाधिकारी मॉनिटरिंग के लिए लगातार गश्त कर रहे है. कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने आमजन से सूचना देने की भी अपील की है.
होली पर प्रदेशभर में सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद पुलिस अधिकारी भी पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आ रहे है.रंगों के त्योहार होली पर आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस खास सतर्कता बरत रही है.