हरदोई: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवारों की मौत, दो गंभीर घायल

हरदोई: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवारों की मौत, दो गंभीर घायल

Motorcyclists Killed in Collision with Speeding Car

Motorcyclists Killed in Collision with Speeding Car

हरदोई : Motorcyclists Killed in Collision with Speeding Car, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि बंथला गांव निवासी दीपक (20), गोविंद (20), लंकुश (40) तथा ईश्वर दयाल (15) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को सवायजपुर की ओर जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार सभी लोग और कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने लंकुश, गोविंद और दीपक को मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल ईश्वर दयाल को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि एक अन्य घायल का उपचार किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।