Mother scolding took daughter's life
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Haryana : मां का डांटना ले गई बेटी की जान, लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा-अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा

Manish-Ke-parijan

Mother's scolding took daughter's life

Mother's scolding took daughter's life: फरीदाबाद। आज के जमाने में बच्चों को डांटना भी मां-बाप के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ऐसी ही एक घटना हरियाणा के फरीदाबाद में हुई। जहां मां की डांट से नाराज नाबालिग बेटी ने कमरे में जाकर फंदा लगा अपनी जान दे दी। बेटी-बेटे में टूथब्रश को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें पड़ी डांट को वह सहन नहीं कर पाई। फंदा लगाने से पहले बेटी ने एक लाइन का सुसाइड नोट लिखा-‘अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा, आई लव यू’। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया।

दादा रामेश्वर ने सुनाई पूरी कहानी

फरीदाबार की तिरखा कॉलोनी में रहने वाले रामेश्वर ने बताया- शुक्रवार को उसकी 17 साल की पोती मनीषा (17) के टूथब्रश से छोटे भाई संजू ने दांत साफ कर लिए। मनीषा को इसका पता चला तो वह नाराज हो गई। भाई-बहन में इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। मनीषा ने तैश में आकर छोटे भाई का ब्रश तोड़ दिया। दोनों को लड़ते देख मां गीता वहां आई। मनीषा बड़ी थी तो पहली डांट उसे पड़ी। मां ने बेटे को भी डांटा कि इतनी छोटी बात पर इस तरह क्यों झगड़ा कर रहा है। भाई-बहन का झगड़ा तो खत्म हो गया लेकिन इस डांट से मनीषा मानो सदमे में चली गई। इसके बाद मां गीता समेत पूरा परिवार पड़ोस में कीर्तन में चला गया। तब तक किसी ने यह नहीं सोचा था कि मनीषा के मन में क्या चल रहा है। जब वे कीर्तन से वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। तेज आवाज में टीवी चल रहा था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो मनीषा फंदे से लटकी हुई थी।

शायद पोती को लगा कि बेटे को करते हैं ज्यादा प्यार 

दादा ने कहा- शायद पोती को लगा कि मुझे बेवजह डांटा गया। हर बार मुझे ही डांट पड़ती है। भाई को ज्यादा कुछ नहीं कहते। इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। मां गीता भी बेटी की खुदकुशी से गम में डूबी है। उसे भी समझ नहीं आ रहा कि बेटी को डांटकर कितनी बड़ी गलती कर दी।
फरीदाबाद में एक सप्ताह में भाई-बहन के झगड़े में तीसरी मौत फरीदाबाद में एक सप्ताह में यह तीसरी ऐसी मौत है, जो भाई-बहन की झगड़े की वजह से हुई है। इसने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है।

 

ये भी पढ़ें ...

Panchkula : कूड़े में मिला नवजात बच्चे का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची

 

ये भी पढ़ें ...

Haryana : हिसार में पूर्व सरपंच के बेटे की 250 रुपए को लेकर हत्या, दोस्त ने ही किया सिर पर ईंट से वार