Morocco Earthquake Killed 296 With Powerful 6.8 Magnitude

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप के तेज झटकों ने ली 200 से ज्यादा लोगों की जान, Video 

Morocco Earthquake Killed 296 With Powerful 6.8 Magnitude

Morocco Earthquake Killed 296 With Powerful 6.8 Magnitude

Morocco Earthquake: अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं। अब तक 296 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बीती रात को 6.8 की तीव्रता से जोरदार भूकंप आया था। मोरक्को में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के बाद यहां कई इमारतें ढह गईं। भूकंप के कारण हर तरफ हड़कंप मच गया। दरअसल, मोरक्को में अक्सर भूकंप महसूस किए जाते हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पिछले 9 सालों में सबसे बड़ा भूकंप है।

दिल दहला देने वाला मंजर
आपको बतादें कि यूं तो अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के चलते मोरक्को में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। USGS ने बताया कि 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है। यहां अभीतक M-5 लेवल के मात्र 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लेकिन इस हिस्से में ये बीते सौ सालों में ऐसा सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में साल 2004 में तेज भूकंप के झटके आए थे, तब 628 लोगों की मौत हुई थी। उस दौरान करीब 1000 लोग घायल हुए थे।  

राजधानी में भी महसूस हुई हलचल
भयानक भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गईं। शहर में एंबुलेस और आपात सेवाओं की कमी दिख रही है। बताया जा रहा है कि लोग डरे हुए हैं और दूसरे भूकंप की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आए हैं। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर भूकंप के केंद्र मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया। 

43 साल पहले पड़ोसी देश में भूकंप से हुई थी 2500 लोगों की मौत
आपको बताते चलें कि इस भूकंप ने 43 साल पहले इसी क्षेत्र में आए एक भूकंप की दिल दहला देने वाली यादें ताजा करा दी हैं। मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में साल 1980 में 7.3 की तीव्रता से भूकंप आया था, जिसमें करीब 2500 लोगों की मौत हो गई थी और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे।