Haryana Vidhansabha Session: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र जारी: CM सैनी साइकिल से पहुंचे विधानसभा, आज मनीषा केस पर चर्चा
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र जारी: CM सैनी साइकिल से पहुंचे विधानसभा, आज मनीषा केस पर चर्चा

Monsoon session of Haryana Assembly continues:

Monsoon session of Haryana Assembly continues:

Haryana Vidhansabha Session: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन 26 अगस्त को शुरू हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल से विधानसभा की यात्रा की। उनके साथ स्पीकर हरविंद्र कल्याण और अन्य मंत्री भी MLA हॉस्टल से साइकिल पर सवार होकर पहुंचे।

आज के सत्र में भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 22 अगस्त को कांग्रेस द्वारा किए गए हंगामे के कारण स्पीकर को छह बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद सर्वदलीय बैठक में यह तय किया गया कि इस मुद्दे पर 26 अगस्त को चर्चा होगी।

पिछले दिन 25 अगस्त को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। मनीषा के पिता ने एक वीडियो जारी कर नेताओं से इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की है।

मानसून सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 28 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी।