Monkeys attack on elderly woman: painful death!

बुजुर्ग महिला पर बंदरों का हमला: हुई दर्दनाक मौत !

Monkeys attack on elderly woman: painful death!

Monkeys attack on elderly woman: painful death

इंसानो पर बंदरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। कई बार ये हमले जानलेवा भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से समाने आया है। जहां पर 70 साल की महिला पर 20 से अधिक बंदरों के एक झुंड ने हमला किया था। जिसके बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया। जिसके बाद शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

घर पर किया बन्दरों ने हमला 

बता दें कि ये घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता शुक्रवार को अपने घर में बर्तन साफ कर रही थी। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पीड़िता घर में अकेली थी क्योंकि उस समय उसकी सबसे छोटी बेटी सुगुना एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी.मदद के लिए बुजुर्ग के रोने के बावजूद, भयभीत पड़ोसियों ने उसे बचाने के लिए जाने का कोई प्रयास नहीं किया। बंदरों के भाग जाने तक उन्होंने खुद को अपने घरों के अंदर बंद कर लिया।

खबरें और भी हैं.... भाजपा, कांग्रेस, जेडीएस सब चोर, इन्हें बाहर निकालो - भगवंत मान

बुजुर्ग को किया बुरी तरह जख्मी 


बंदरों ने घर पर काम कर रही बुजुर्ग पर उस वक़्त हमला किया जब वो घर पर बर्तन धो रही थी। हैरानी की बात ये है कि किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। सब लोग अपने घरों में छुपकर बैठ गए। बंदरों के हमले से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।वृद्धा के सीने, पीठ और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।  वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं.... 9 विपक्षी नेताओं की PM मोदी को चिठ्ठी,जानिए चिठ्ठी में क्या लिखा ?

Monkeys attack on elderly woman: painful death!