ओटीटी कंटेंट पर मोहन भागवत का बयान: दर्शकों की समझ पर निर्भर है सामग्री का चुनाव

ओटीटी कंटेंट पर मोहन भागवत का बयान: दर्शकों की समझ पर निर्भर है सामग्री का चुनाव

Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat's statement on OTT content:

Mohan Bhagwat's statement on OTT content: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री को लेकर एक अहम बयान दिया है. शनिवार को मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों सहित कई तरह के कंटेंट की भरमार है, लेकिन दर्शक को क्या देखना चाहिए, ये उन्हें खुद तय करना होगा.

बता दें कि कई बार ओटीटी कंटेंट को कंट्रोल करने और उस पर बैन लगाने की मांग हो चुकी है. ऐसे में भागवत सेंसरशिप के बजाय दर्शकों की पसंद और समझ को प्राथमिकता देते नजर आए.

भागवत ने अपने संबोधन में कहा, 'आज के डिजिटल दौर में कंटेंट की कमी नहीं है. इंटरनेट पर क्या देखना है, ये व्यक्ति की समझ पर निर्भर करता है. धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित पॉजीटिव कंटेंट की भी इन प्लेटफॉर्म पर काफी मात्रा में उपलब्ध है.