मोहाली पुलिस की बर्बता, वीडियो बनाने के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉलिंग कर रहा था युवक

मोहाली पुलिस की बर्बता, वीडियो बनाने के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉलिंग कर रहा था युवक

Mohali Police Beat boys brutally because misunderstanding

Mohali Police Beat boys brutally because misunderstanding

पंजाब: पंजाब में आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है कभी चोरी की वारदाते तो तो कबि क़त्ल या ड्रग्स केस की वारदाते। अकसर पुलिस मुजरिमो को जल्दी पकड़ने में और क़त्ल केसो की छानबीन में कामयाब रहती है लेकिन इस बार पुलिस के लिए कुछ अलग सुनने में आया है जी हां,दरअसल मामला पंजाब के मोहाली का है जहां पुलिस दोषी पायी गयी है। आपको बतादें कि ये मामला 20 सितंबर का है जब दो कजन भाईओ को मोहाली के पुलिसकर्मियों द्वारा वीडियो बनाने के शक में बेरहमी से पिटा गया। इस मामले में पीड़ितों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, SSP मोहाली और GGP गौरव यादव से इंसाफ मांगा है। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। 

वीडियो बनाने के शक में पिटाई
मोहाली फेज़ 9 के हरविंदर सिंह, जगमीत सिंह व जगप्रीत सिंह ने अपने वकील मुकेश पंडित के साथ इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। वकील ने बताया कि बीते 20 सितंबर को हरविंदर सिंह घर में नेटवर्क न होने के कारण किसी को जरूरी फोन कॉल करने घर के बाहर आया था। ठीक उसी समय वहां पास ही 2 व्यक्तियों की आपस में झड़प हो रही थी। उनमें से एक फेज़ 8 थाने में तैनात पंजाब पुलिस का कर्मी सुपिंदर सिंह था। उसे लगा कि हरविंदर उनका वीडियो बना रहा है। उसने हरविंदर को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। हरविंदर ने उसे बोला भी कि वह कोई वीडियो नहीं बना रहा। बेशक वह फोन चेक कर ले। सुपिंदर ने इसके बावजूद हरविंदर का फोन लेकर जमीन पर पटक कर तोड़ डाला और फिर से मारपीट शुरू कर दी। 

ग़लतफहमी का शिकार बने दो भाई 
दरअसल पुलिसकर्मी को लगा कि युवक उसका वीडियो बना रहा है। जिसके बाद कहासुनी के बाद उसकी पिटाई कर दी। युवक को बचाने उसका कजन आया तो पुलिसकर्मी ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की। वहीं उनके एक और रिश्तेदार की भी पिटाई की। इसके बाद इनमें से 2 को थाने ले जाकर कथित रूप से थाने ले जाकर थर्ड डिग्री दी गई। इस दौरान फेज 8 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हरप्रीत सिंह ASI जीवन सिंह भी वहां पर आ गए। इन सभी ने मिलकर तीनों की पिटाई की। फिर हरविंदर और जगप्रीत को थाना में ले गए। थाने का मुख्य गेट बंद कर 7 से 8 मुलाजिमों ने थर्ड डिग्री टॉर्चर किया व इनकी जमकर पिटाई की। यह सभी पुलिस मुलाजिम सादे कपड़ों में थे। इन सभी ने इतनी मारपीट की कि उनके डंडे भी टूट गए। इस मारपीट से दोनों कजन भाइयों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद ASI जीवन सिंह ने ब्लैंक पेपर पर इनके साइन करवाए और एक राजीनामा लिखकर उस पर भी जबरन साइन करवाए। 

2 पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके
मामला सामने आने पर SSP के आदेशों पर हैड कांस्टेबल हरप्रीत सिंह और कांस्टेबल सुपिंदर वीर सिंह को सस्पेंड कर दिया था। वहीं थाने के ASI जीवन सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए गए थे। DSP के निर्देशों पर थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा पीड़ितों के बयान लेने आए। उनके साथ SI अमरनाथ भी थे। मामले में पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई से मना कर दिया।