कुल्लू घाटी में शोक की लहर: विधायक भुवनेश्वर गौड़ के भाई और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता का निधन
MLA Bhuvneshwar Gaur's Brother
कुल्लू। MLA Bhuvneshwar Gaur's Brother, जिले के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत दुखद रहा, जब दो कांग्रेसी विधायकों के परिवारों में शोक की खबरों ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई बुद्धेश्वर गौड़ तथा कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता ठाकुर जोग ध्यान के निधन का समाचार मिलते ही कुल्लू घाटी में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि बुद्धेश्वर गौड़ अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसारिता और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते थे। वे विधायक भुवनेश्वर गौड़ के मार्गदर्शक भी रहे। उनके आकस्मिक निधन को न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वहीं, ठाकुर जोग ध्यान जी के निधन से भी क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।
इस दुखद घड़ी में कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, सेसराम आजाद, संजय गुप्ता, उत्तम शर्मा, तेजा ठाकुर, शिव सोहेल, संजीवधार, मुकेश महंत, राहुल बौद्ध, दयाल ठाकुर, कैप्टन ताराचंद, राजेश सेठ, राकेश ठाकुर, ऊष्मा शर्मा, हेमा शर्मा, रघुनाथ शर्मा, दिग्विजय सहित कई अन्य लोगों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। क्षेत्रवासियों ने भी दोनों परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी क्षति बताया है।