Miscreants Rob to Man at Home in Chandigarh: चंडीगढ़ में बदमाशों ने शख्स को घर पर लूटा

सर, लेटर आया है और वो लूट ले गए, VIDEO; चंडीगढ़ में बदमाशों की हिला देने वाली वारदात, कार से घर पहुंचे, फिर जो हुआ उसका अंदाजा नहीं था

Miscreants Rob to Man at Home in Chandigarh

Miscreants Rob to Man at Home in Chandigarh

Miscreants Rob to Man at Home in Chandigarh: चंडीगढ़ में एक ऐसी वारदात हुई है कि जिसके बाद यहां के लोगों को बेहद सावधान हो जाने की जरुरत है| अगर आप घर पर भी हैं तो भी| दरअसल, शहर के सेक्टर-40 में एक रिटायर्ड लेक्चरर को उसके घर पर ही लूट लिया गया| हाई स्टैंडर्ड बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया| हाई स्टैंडर्ड ऐसे क्योंकि बदमाश कार से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे| बदमाशों ने रिटायर्ड लेक्चरर के हाथ से उनका सोने का कड़ा उतारा और कार में सवार होकर फरार हो गए|

बतादें कि, यह वारदात बीती रात हुई| वारदात के बाद से इलाके के लोग सहम गए हैं| उन्हें डर है कि कल को कहीं उनके या उनके बच्चों के साथ ऐसी या और कोई वारदात न हो जाए| फिलहाल, इस वारदात को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है| मौके पर पहुंची थाना-39 पुलिस ने कार सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई शुरू कर दी है| CCTV कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं| जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में आसानी मिलेगी| हालांकि,बदमाशों ने अपने चेहरे पर नकाब पहन रखा है|

घर में मौजूद गुलशन सिंह को वारदात का अंदाजा भी नहीं था

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम गुलशन सिंह है| गुलशन सिंह लेक्चरर पद से रिटायर्ड हुए हैं और इस वक्त फाइनेंस सेक्रेट्री के पद पर कहीं कार्य कर रहे हैं| हर रोज की तरह गुलशन सिंह शुक्रवार की रात को भी अपने अपने घर पर ही थे| घर में मौजूद गुलशन सिंह को वारदात का अंदाजा भी नहीं था| लेकिन इसी दौरान अचानक से बदमाशों की दरवाजे पर दस्तक हुई और उनसे कहा गया कि उनका एक लेटर आया है| जिसे वो ले लें| इधर, गुलशन सिंह जैसे ही लेटर लेने आए तो बदमाश उनके हाथ से उनका सोने का कड़ा खींच ले गए|  

दो बदमाश CCTV कैमरों में कैद हुए

बतादें कि, वारदात के बाद मौके से भागते हुए दो बदमाश CCTV कैमरों में कैद हुए हैं| बदमाश सफ़ेद रंग की डिजायर कार में बैठते दिख रहे हैं| जबकि कार में पहले से एक अन्य बदमाश भी मौजूद दिख रहा है जो कि उन्हें कार में बैठाकर ले जाता है| इधर, वारदात के बाद पीड़ित गुलशन सिंह भी बदमाशों का पीछा करते हुए उनके पीछे-पीछे दौड़ते हुए दिखते हैं| जिस कार से बदमाश आए थे वह बिना नंबर की दिख रही है| - रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

अर्थ प्रकाश के पास वारदात की CCTV फुटेज